फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   We are being taught Akbar the Great, why is it great, need to change history: Dr. Gupta

हमें अकबर द ग्रेट पढ़ाया जा रहा, काहे का ग्रेट, इतिहास को बदलने की जरूरत : डॉ. गुप्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
We are being taught Akbar the Great, why is it great, need to change history: Dr. Gupta
हिसार राजपूत धर्मशाला में महाराणा प्रताप  जयंती के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि निकाय मंत्री कमल ग
हिसार। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि कुछ लोगों की गलती से हमें अकबर द ग्रेट पढ़ाया जा रहा है, काहे का ग्रेट था वो। हमें इस इतिहास को बदलने की जरूरत है। अकबर को महाराणा प्रताप ने तीन बार हराया। मुगलों ने हमारी सभ्यता को तोड़ा, हमारे मंदिरों को तोड़ा। आजादी के बाद अब तक राम मंदिर को क्यों नहीं बनाया गया।
विज्ञापन

सोमवार को राजपूत सभा हिसार के बैनरतले आयोजित शूरवीर महाराणा प्रताप की जयंती समारोह में मुख्य अतिथि शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि अपने पूर्वजों को याद न करने वाला समाज कभी तरक्की नहीं कर सकता। उन्होंने अपने स्वैच्छिक कोटे से 7 लाख रुपये का अनुदान देने की घोषणा की। विधायक नयनपाल रावत ने एक लाख रुपये सभा को देने की घोषणा की। उन्होंने एलान किया कि जब तक जिंदा रहूंगा, तब तक हर साल 50 हजार रुपये सभा को देता रहूंगा।
विज्ञापन

पृथला से निर्दलीय विधायक नयनपाल रावत ने कहा कि बच्चों को सबसे बेहतर शिक्षा दिलाने पर फोकस करें। सभी 36 बिरादरी को साथ लेकर समाज की अगुवाई करने का काम करें। राजपूत समाज को अपने गौरवशाली इतिहास को आगे बढ़ाएं। सभा के प्रधान सांवत सिंह व पृथला विधायक नयनपाल रावत ने मंत्री डॉ. कमल गुप्ता को स्मृति चिह्न भेंट किया। समाज के लिए काम करने वाले लोगों के अलावा खेल, सांस्कृतिक, शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने वाले राजपूत समाज के लोगों के सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विरेंद्र सिंह राठौड़ ने की। इस मौके पर राजपूत करणी सभा के प्रधान महीपाल मकराणा, राजपूत विकास समिति शेरगढ़ के अध्यक्ष भगवान सिंह राठौड़, राजपूत सभा हिसार के प्रधान सांवत सिंह चौहान, उपप्रधान कुंवर मुकेश राघव, महासचिव ठाकुर मान सिंह राघव, सहसचिव कुंवर भीम सिंह तंवर, कोषाध्यक्ष सुशील चौहान, कार्यकारिणी सदस्य ठाकुर तेजपाल सिंह, नीरज शेखावत, महेंद्र सिंह मोयल, सतपाल सिंह राठौड़, हरकेश चौहान, डॉ. मान सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed