फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   water issue

महाबीर कॉलोनी के जलघर के दोनों टैंकों में बचा 4-4 फुट पानी, आज से पुराने शहर में सुबह एक बार सप्लाई

Sun, 07 Jul 2019 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
water issue
10 - कैमरी रोड का जलघर, जिसमें पानी का स्तर चार फुट तक ही रह गया है। - फोटो : Hisar
नहरी पानी कम आने पर महाबीर कॉलोनी जलघर के टैंकों में पानी का स्तर नीचे चला गया है। ऐसे में अब जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से सुबह के समय ही एक बार पानी की सप्लाई दी जाएगी। फिलहाल दोनों ही जलघर के टैंकों में 4-4 फुट पानी रह गया है। अब विभाग ने शाम की सप्लाई को बंद कर रविवार से सुबह एक बार ही सप्लाई देने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

बता दें कि महाबीर कॉलोनी जलघर से पुराने शहर में पानी की सप्लाई होती है। अब शहरवासियों को सुबह के समय ही पानी की सप्लाई दी जाएगी। उधर, जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ एसके सरदाना का कहना है कि नहर से पानी काफी कम आ रहा है। ऐसे में टैंकों को नहीं भरा जा रहा है और पानी का स्तर नीचे जा रहा है। उन्होंने बताया कि दोनों ही टैंकों में पानी काफी कम बचा है। ऐसे में जब तक नहर से पानी सुचारु रूप से नहीं आता है, तब तक एक बार ही सप्लाई दी जाएगी।
विज्ञापन

दोनों टैंकों में 11-11 फुट पानी हो गया कम
महाबीर कॉलोनी के दोनों जलघरों की गहराई 15-15 फुट है, लेकिन नहर से पानी कम आने पर टैंकों में पानी नहीं भरा जा रहा है। ऐसे में अब दोनों ही टैंकों में 11-11 फुट पानी बचा है। वहीं महाबीर कॉलोनी जलघर से बड़वाली ढाणी, शांति नगर, जयदेव की ढाणी, महाबीर कॉलोनी, पुरानी सब्जीमंडी, सैनियान मोहल्ला, बैंक कॉलोनी, डोगरान मोहल्ला, रामपुरा मोहल्ला सहित अन्य क्षेत्रों में पानी की सप्लाई होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहेगा सुबह सप्लाई का समय
- पुराने शहर में सुबह साढ़े 3 से साढ़े 5 बजे तक
- कृष्णा नगर, तेल डिपो फाटक, बैंक कॉलोनी के साथ लगते अन्य क्षेत्रों में सुबह साढ़े 5 से साढ़े 7 बजे तक।
नहर से पानी कम आ रहा है। टैंकों में पानी का स्तर काफी कम रह गया है। ऐसे में रविवार से पुराने शहर में सुबह के समय एक बार ही पानी की सप्लाई दी जाएगी।
- एसके सरदाना, एसडीओ, जन स्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed