{"_id":"6872b0ac09c40a403e0030ab","slug":"water-filled-in-the-streets-around-the-pond-in-bhatla-village-was-drained-hisar-news-c-21-hsr1020-665728-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: गांव भाटला में तालाब के आसपास गलियों में भरे पानी की हुई निकासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: गांव भाटला में तालाब के आसपास गलियों में भरे पानी की हुई निकासी
विज्ञापन
हांसी। भाटला में ड्योकी तालाब के आसपास की गलियों में जमा पानी की शनिवार को निकासी हो गई। यहां पर प्रशासन की तरफ से पंप सेट लगा कर पानी निकलवाया। पानी की निकासी के साथ ही तालाब के आसपास रहने वाले ग्रामीणों को राहत मिली।
गांव के निवासी चेतराम बेरवाल, मनदीप बेरवाल व अन्य ग्रामीणों ने संवाद न्यूज एजेंसी के प्रतिनिधियों से बात करते हुए उन्होंने अमर उजाला का धन्यवाद किया। ग्रामीणों ने बताया कि फिलहाल गलियों से पानी की निकासी हो गई है, लेकिन तालाब में अभी पानी है। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से तालाब से पानी निकलवाने की मांग कर रहे हैं। ताकी बारिश के दिनों में समस्या न आए। ग्रामीणों ने कहा कि सरकार इस पर ध्यान दे व तालाब को खाली करवा कर यहां पर लोगों के लिए पार्क या सामुदायिक भवन बना दे। क्योंकि अब यहां पर तालाब की आवश्यकता नहीं है।
इसलिए तालाब के आस पास के लोग परेशान हैं। यहां तालाब में बारिश के बाद पानी ओवरफ्लो होने से आस पास की गलियों में पानी भर गया था।