{"_id":"680deded2f669234eb093510","slug":"water-came-in-the-canals-work-of-filling-water-houses-started-hisar-news-c-21-1-hsr1005-613943-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: नहरों में आया पानी, जलघरों को भरने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: नहरों में आया पानी, जलघरों को भरने का काम शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन
माय सिटी रिपोर्टर
हिसार। शहर की नहरों में पानी आ गया है। इसके साथ ही जलघरों को भरने का काम भी शुरू कर दिया गया है। जलघरों को भरने के लिए नहरों में साइफन भी लगाए गए हैं।
बता दें कि भाखड़ा नहर की सफाई के कारण सिंचाई विभाग ने एक माह की नहर बंदी लागू की थी। नहर बंदी का शेड्यूल 24 मार्च से शुरू हुआ था, जो 23 अप्रैल तक लागू रहना था। मगर इसके बावजूद नहरों में पानी नहीं आया।
विज्ञापन
------------
शहर के जलघर हुए खाली
ऐसे में नहर में पानी न आने के कारण शहर के जल घर लगभग खाली हो गए थे और विभाग की तरफ से शहर में ट्यूबवेल की मदद से पानी की सप्लाई की जा रही थी। वहीं घरों में पानी न पहुंचने के कारण लोगों को मजबूरी में पानी के टैंकर खरीदने पड़ रहे थे।
विज्ञापन
------------
पेयजल सप्लाई में की जा रही थी कटौती
जन स्वास्थ्य विभाग और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की तरफ से सप्लाई किया जा रहे पेयजल में भी कटौती की जा रही थी। शहर के ज्यादातर हिस्सों में एक दिन छोड़कर पानी की सप्लाई दी जा रही थी।