फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Warning to stop all online work in the state from 25th

Hisar News: प्रदेश में 25 से सभी ऑनलाइन कार्य ठप करने की चेतावनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Warning to stop all online work in the state from 25th
बास। बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी (एमपीएचडब्ल्यू) एसोसिएशन ने उनकी मांगों को शीघ्र पूरा कराने की मांग की है। मांग पूरी न होने पर 25 अक्तूबर से पूरे हरियाणा में ऑनलाइन कार्य बंद कर दिए जाएंगे। एसोसिएशन की खांडा खेड़ी खंड इकाई ने शुक्रवार को सीएचसी खांडा खेड़ी के एसएमओ डॉ. नरेंद्र शर्मा को ज्ञापन सौंपा। खंड प्रधान देवेंद्र सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी कार्यों को ऑनलाइन किया जा रहा है, लेकिन इसके लिए जरूरी संसाधन, प्रशिक्षण और इंटरनेट की व्यवस्था नहीं की गई। इससे कर्मचारियों को कार्य करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इसी कारण भिवानी, यमुनानगर और फरीदाबाद जिलों में ऑनलाइन कार्य पहले ही रोके जा चुके हैं। यदि सरकार ने अब भी एसोसिएशन की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो 25 अक्तूबर से प्रदेशभर में ऑनलाइन कार्य पूरी तरह बंद कर दिए जाएंगे। इस प्रतिनिधिमंडल में उपप्रधान दीपक कुमार, कोषाध्यक्ष पवन, सह सचिव कवरजीत, प्रवीन कुमार, विनोद कुमार, एएनएम सोनिया, कुलदीप आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed