फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Warehouses filled with paddy and mustard, wheat will have to be kept in the open

Hisar News: धान व सरसों से अटे गोदाम, खुले में रखना पड़ेगा गेहूं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Warehouses filled with paddy and mustard, wheat will have to be kept in the open
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हांसी। गेहूं के भंडारण के लिए इस बार गोदामों में जगह नहीं है। इनमें पहले से ही सरसों व धान का स्टॉक रखा हुआ है। जगह न होने से इस बार गेहूं की फसल का भंडारण गोदामों के बाहर किया जाएगा।
शहर में हैफेड के दो गोदाम हैं सैनीपुरा व बीडीपीओ कार्यालय के पास। वहीं एफसीआई के तीन गोदाम हैं, लेकिन इस बार गोदाम पहले से ही भरे हुए हैं। सैनीपुरा के गोदाम में करीब 60 हजार बैग सरसों के रखे हुए हैं। वहीं बीडीपीओ कार्यालय के पास बने गोदाम में भी पहले से ही सरसों रखी हुई है। रेट को लेकर हुए विवाद के चलते इस बार हैफेड ने सरसों की खरीद नहीं की।
विज्ञापन

जिस कारण सरसों अभी भी रखी हुई है। वहीं एफसीआई के गोदामों में अभी भी गेहूं का भंडारण है। इनके एक गोदाम की क्षमता 35 हजार एमटी की है, जिसमें पहले से ही इतनी ही गेहूं रखी हुई है। वहीं दूसरे में 55 हजार एमटी गेहूं के भंडारण की क्षमता है, जिसमें 20 हजार एमटी गेहूं रखने के लिए जगह बची हुई है। ऐसे में गोदामों में तय क्षमता के अनुसार ही भंडारण होगा। वहीं अन्य बैग को गोदाम के परिसर में बनी जगह में रखवाया जाएगा। यहां इन्हें ढक कर रखा जाएगा। ऐसे में इनकी खराब होने की संभावना भी बनी रहेगी। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के पास उनके कार्यालय के साथ एक गोदाम है। जो की खाली है। इसके अलावा विभाग की तरफ से दो अन्य गोदाम किराए पर लेने के लिए योजना बनाई जा रही है। बता दें कि बीते वर्ष हांसी, सिसाय व घिराय अनाज मंडी करीब 9.40 लाख क्विंटल धान की खरीद हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैफेड व डीएफएससी करेगा खरीद : मंडी में गेहूं की खरीद हैफेड व खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की तरफ से की जाएगी। दोनों एजेंसी एक-एक दिन खरीद करेगी। हांसी के अलावा सिसाय स्थित सब यार्ड व घिराय स्थित केंद्र में खरीद की जाएगी।

दूसरे दिन आई गेहूं की ढेरियां : अनाज मंडी में गेहूं खरीद के दूसरे दिन गेहूं की खराब पांच ढेरियां आई हैं, लेकिन गेहूं में नमी होने के चलते खरीद नहीं हो सकी। किसान उसे धूप में सूखा रहे हैं। नियमानुसार गेहूं में नमी 12 प्रतिशत तक होनी चाहिए। वहीं हैफेड ने गेहूं के उठान व ट्रांसपोर्ट के लिए मंगलवार को टेंडर लगाया है। टेंडर 7 मार्च को खुलेगा। इसके बाद ही तय होगा की टेंडर किसे दिया जाना है। बता दें कि फसल के उठान के बाद ही किसानों के खाते में पेमेंट जमा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed