फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Waiting time in Gorakhdham Express till Diwali from 25 to 126

Hisar News: दिवाली तक गोरखधाम एक्सप्रेस में 25 से 126 तक वेटिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Waiting time in Gorakhdham Express till Diwali from 25 to 126
हिसार।
विज्ञापन

गोरखधाम सहित अन्य लंबी दूरी की ट्रेनों में सीटों को लेकर मारामारी चल रही है। हालात यह है कि गोरखधाम एक्सप्रेस में दिवाली तक स्लीपर में 25 से 126 सीटें तक वेटिंग चल रही है। हालांकि एसी डिब्बों में सीटें उपलब्ध हैं। दिवाली 12 नवंबर को है। दिवाली के छह दिन बाद छठ पूजा शुरू हो जाएगी। ऐसे में लोगों ने अपने घर जाने के लिए दो माह पहले ही टिकट रिजर्वेशन करवानी शुरू कर दी। गोरखधाम के अलावा हिसार से जम्मूतवी, कटरा जाने वाली ट्रेनों में भी यात्रियों की भीड़ है।
बता दें, कि गोरखधाम एक्सप्रेस पहले गोरखपुर से चलकर हिसार आती थी और यहीं से ही शाम को गोरखपुर के लिए रवाना होती थी। मगर कुछ समय पहले इस ट्रेन का बठिंडा तक विस्तार किया गया था। यह ट्रेन गोरखपुर से चलकर सुबह 9.35 बजे हिसार पहुंचती है। फिर यहां से बठिंडा जाती है। वापसी में इस ट्रेन का हिसार से चलने का समय शाम 4.40 बजे है।
विज्ञापन


जानिए... स्लीपर वेटिंग का आंकड़ा
14 अक्तूबर : 25
15 अक्तूबर : 32
16 अक्तूबर : 35
17 अक्तूबर : 32
18 अक्तूबर : 34
19 अक्तूबर : 32
20 अक्तूबर : 39
21 अक्तूबर : 31
22 अक्तूबर : 25
23 अक्तूबर : 17
24 अक्तूबर : 14
25 अक्तूबर : 6
26 अक्तूबर :13
27 अक्तूबर : 14
28 अक्तूबर : 25
29 अक्तूबर : 14
30 अक्तूबर : 19
31 अक्तूबर : 16
1 नवंबर : 25
2 नवंबर : 27
3 नवंबर : 31
4 नवंबर :38
5 नवंबर : 37
6 नवंबर : 36
7 नवंबर : 47
8 नवंबर : 66
9 नवंबर :88
10 नवंबर : 126
11 नवंबर : 110
12 नवंबर : 70
उधर, रेलवे स्टेशन पर काम जोरों पर

अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत रेलवे स्टेशन का कायाकल्प किया जाना है। इसको लेकर स्टेशन पर कार्य तेजी से चल रहा है। इस पर 21 करोड़ रुपये खर्च होंगे। एयरपोर्ट की तर्ज पर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को सुविधाएं मिलेगी। लिफ्ट लगेगी। प्लेटफार्म पर ग्रेनाइट पत्थर लगेंगे। कैफेटेरिया बनाया जाएगा। एयर कंडीशनर वेटिंग हॉल बनाया जाएगा। मुख्य बिल्डिंग का विस्तार होगा। नई वाटर वेंडिंग मशीनें लगाने सहित अन्य सुविधाएं बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed