फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Vivek won silver in Moscow Wushu Star Cup

Hisar News: मॉस्को वुशू स्टार कप में विवेक ने जीती चांदी

Fri, 06 Jun 2025 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 06 Jun 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Vivek won silver in Moscow Wushu Star Cup
रजत पदक के साथ विवेक कुमार। 
हिसार। रूस की राजधानी मॉस्को में हुए वुशू स्टार कप में जवाहर नगर के रहने वाले विवेक कुमार ने रजत पदक हासिल किया है। विवेक महाबीर स्टेडियम में कोच अनीता मलिक और विरेंद्र मलिक के पास प्रशिक्षण ले रहा है। सोमवार को स्टेडियम पहुंचने पर विवेक का स्वागत किया जाएगा। वहीं, अब विवेक 14 जून से 19 जून तक जयपुर में होने वाली सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में भी खेलेगा। विवेक ने ढाई साल पहले वुशू से कॅरिअर की शुरुआत की थी। वह ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप और फेडरेशन कप में स्वर्ण पदक जीत चुका हैं। कप 1 जून से 6 जून तक हुआ था।
विज्ञापन


विवेक बताते है कि उन्होंने गांव उमरा में एशियन स्पोटर्स स्कूल से वुशू की शुरुआत की थी। बाद में कोच जाने के बाद उनका अभ्यास प्रभावित होने लगा। उसके बाद विवेक ने महाबीर स्टेडियम में अभ्यास शुरू कर दिया। कोच अनीता मलिक ने बताया कि वुशू स्टार कप के लिए देहरादून में 3 मई से 6 मई तक ट्रायल हुए थे। उसमें उसका चयन किया गया था। इस चैंपियनशिप में विवेक ने 80 किलोग्राम भारवर्ग में भाग लेते हुए रजत पदक जीता है। विवेक के पदक जीतने पर परिवार में खुशी का माहौल है। परिवार के सदस्य भी विवेक का घर आने पर स्वागत करने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


मॉस्को वुशू स्टार कप के लिए विवेक कुमार ने कड़ी मेहतन की है। अभ्यास का समय भी बढ़ाया। वुशू के प्रति विवेक शुरू से ही एक्टिव रहा है। प्रैक्टिस में कभी भी उसने लापरवाही नहीं बरती। काफी खुशी की बात है कि अब विवेक ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक जीता है। स्टेडियम पहुंचने पर उसका स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- अनीता मलिक, कोच, वुशु, खेल विभाग

उधर, जूनियर स्टेट वुशू चैंपियशिप में महाबीर स्टेडियम के 8 खिलाड़ी खेलेंगे

अंबाला में शुक्रवार से शुरू हुई जूनियर स्टेट वुशू चैंपियनशिप में महाबीर स्टेडियम के 8 खिलाड़ी भाग लेंगे। चैंपियनशिप 8 जून तक चलेगी। इसमें 45 किलोग्राम भारवर्ग में हर्ष वर्धन, 48 किलो में विजय, 52 किलो में बंटी, 56 किलो में मोनू, 70 किलो में आदर्श, 80 किलो में सोहित, 45 किलो में निशा और 56 किलोग्राम भारवर्ग में मानसी खेलेंगे। सभी खिलाड़ी कोच अनीता मलिक के पास अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed