फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   VIP number HR88 B 8888 worth Rs 1.17 crore bought by Kaithal woman for Rs 37.51 lakh

Hisar News: 1.17 करोड़ वाला वीआईपी नंबर एचआर88 बी 8888 कैथल की महिला ने 37.51 लाख में खरीदा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
VIP number HR88 B 8888 worth Rs 1.17 crore bought by Kaithal woman for Rs 37.51 lakh
कैथल/हिसार। बहुचर्चित वीआईपी नंबर एचआर88 बी 8888 को कैथल के सनसिटी निवासी संदीप चहल ने वीरवार को अपनी पत्नी सुषमा के नाम से 37 लाख 51 हजार रुपये में खरीद लिया। इस नंबर के लिए पहले हिसार निवासी सुधीर ने 1.17 करोड़ की बोली लगाई थी, लेकिन बाद में पीछे हट गए।
विज्ञापन

संदीप का कहना है कि 8 नंबर उनके लिए लकी है और इसी कारण उन्होंने यह नंबर हासिल किया। सुधीर ने 1.17 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी, लेकिन वे पूरी रकम चुकाने में असफल रहे। इसके बाद इस नंबर की दोबारा नीलामी की गई। संदीप ने कहा कि वे किसान परिवार से संबंध रखते हैं और प्रॉपर्टी डीलर व होलसेल मोबाइल व्यवसाय भी करते हैं। उनके पास लगभग एक दर्जन कारें हैं, जिनमें से अधिकांश पर वीआईपी नंबर हैं और उनमें 8 की संख्या अधिक है। इसी वजह से एचआर88 बी 8888 नंबर खरीदने का निर्णय लिया।
विज्ञापन




सुधीर ने नहीं लगाई बोली
पिछली बोली में इस वीआईपी नंबर के लिए 1.17 करोड़ की बोली लगाने वाले हिसार निवासी कारोबारी सुधीर ने बताया कि उन्होंने इस बोली में हिस्सा नहीं लिया। बोली लगाने के बाद परिवहन मंत्री अनिल विज ने सुधीर की संपत्ति की जांच के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed