Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Villagers ended protest On assurance of Hisar ASP in Kabrel

Hisar: काबरेल में एएसपी के आश्वासन पर ग्रामीणों ने समाप्त किया धरना, छठे दिन शव लेकर अंतिम संस्कार किया

Sat, 21 Oct 2023 11:57 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी आदमपुर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी आदमपुर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 21 Oct 2023 11:57 AM IST
सार

काबरेल निवासी राजेंद्र के परिजनों ने बताया कि 27 सितंबर की आधी रात को शराब ठेके के कारिंदों ने मारपीट कर अधमरा करके राजेंद्र को सड़क पर फेंक दिया था। रात भर वह वहां सड़क पर तड़पता रहा। राहगीरों ने उसे हिसार के नागरिक अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
Villagers ended protest On assurance of Hisar ASP in Kabrel
हिसार एएसपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार के गांव काबरेल के राजेंद्र हत्याकांड मामले में पांचवें दिन शुक्रवार देर रात की ग्रामीणों की पुलिस के साथ सहमति बन गई। देर रात एएसपी कुलदीप सिंह, डीएसपी सज्जन सिंह,भाजपा नेता रणधीर पनिहार धरने पर पहुंचे। एएसपी ने बताया कि पुलिस हत्या की धाराओं के तहत ही कार्रवाई कर रही है। पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग भी लगे है। जांच प्रभावित होने के कारणों से उन्हें सार्वजनिक नहीं किया जा सकता। किसी भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा।

विज्ञापन


एएसपी की ओर से दिए गए आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया। शनिवार को राजेंद्र का शव लेकर गांव में अंतिम संस्कार किया। ग्रामीणों ने कहा कि शोक बैठक के 13 दिन तक कोई प्रदर्शन नहीं करेंगे। इस तय समय में आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो अपना आंदोलन फिर से शुरू करेंगे। ग्रामीणों के हट जाने से हिसार-बगला रोड पर लगा जाम खुल गया।
विज्ञापन


काबरेल निवासी राजेंद्र के परिजनों ने बताया कि 27 सितंबर की आधी रात को शराब ठेके के कारिंदों ने मारपीट कर अधमरा करके राजेंद्र को सड़क पर फेंक दिया था। रात भर वह वहां सड़क पर तड़पता रहा। राहगीरों ने उसे हिसार के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। हिसार से उसे गंभीर हालत के कारण मेडिकल कॉलेज अग्रोहा रेफर कर दिया। 16 अक्तूबर को राजेंद्र की अस्पताल में मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

मृतक की पत्नी रेखा ने बताया कि उसका पति राजेंद्र आल्टो कार चलाता था। 28 सितंबर की रात को फोन करके एक व्यक्ति ने कहा कि 10 बजे आना था आया क्यों नहीं। उसके बाद उसका पति बाइक लेकर घर से चला गया। घर से जाने के बाद उसने फोन किया कि आप जागरण में चली जाना मैं आपको रात को ले आऊंगा।

राजेंद्र ने कहा कि प्रेम, विक्की राव, कालिया आरती के साथ हूं, चिंता मत करना मैं आ जाऊंगा। रेखा के अनुसार अगले दिन सुबह करीब साढ़े तीन बजे उसके पास किसी व्यक्ति का फोन आया। उसने कहा कि आपके पति को गंभीर चोट लगी है। रेखा ने बताया कि उसके पति व उसके साथ गए गांव सलेमगढ़, गांव काबरेल निवासी सतीश, विक्रम उर्फ विक्की की गांव मिगनीखेड़ा शराब ठेके पर कारिंदों से कहासुनी हुई थी। ठेका के कारिंदों ने 6-7 आदमियों को बुला लिया था। उसने बताया कि उसके पति को ठेके के कारिंदों ने ही मार पीट कर अधमरा कर रेलवे पुल न्योली कलां पर फेंक दिया था। उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed