{"_id":"6562362a084d521a4f08c74b","slug":"villagers-accused-of-poor-construction-material-in-the-roads-sdo-reached-the-spot-and-said-that-he-will-get-the-bad-patches-repaired-again-hisar-news-c-21-hsr1020-266760-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: ग्रामीणों ने लगाया सड़कों में घटिया निर्माण सामग्री का आरोप, मौके पर पहुंचे एसडीओ बोले खराब पैच दोबारा बनवाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: ग्रामीणों ने लगाया सड़कों में घटिया निर्माण सामग्री का आरोप, मौके पर पहुंचे एसडीओ बोले खराब पैच दोबारा बनवाएंगे
Sat, 25 Nov 2023 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 25 Nov 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
आदमपुर में बनी सड़क में बना गड्ढा। स्रोत ग्रामीण
हिसार। आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के गांवों के लोगों ने सड़क निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री के प्रयोग करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर नवनिर्मित सड़क बने गड्ढों की फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। सरपंच की शिकायत पर पीडब्ल्यूडी के एसडीओ मौके पर पहुंचे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि खराब पैच पर दोबारा से निर्माण कराया जाएगा। ब्लॉक की खराब सड़क को उखाड़ कर दोबारा बनाने के आदेश दिए।
पिछले दिनों ग्रामीणों ने आदमपुर हलके के खारिया, डोभी वाया तेलनवाली से चौधरीवाली रोड निमार्ण को लेकर अनियमितताएं बरते जाने की शिकायत बिजली मंत्री रणजीत सिंह की बिजली पंचायत में रखी थी। अधिकारियों ने मामले पर लीपापोती के लिए एक बार काम रुकवा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार सीधे तौर पर मनमानी कर रहा है। अधिकारियों का उस पर कोई अंकुश नहीं है। ग्राामीणों का आरोप है कि तारकोल की सड़क को बेहद कम तारकोल डालकर बनाया जा रहा है। सड़क को कुरेद कर इसका उदाहरण देखा जा सकता है। डोभी गांव के सरपंच आजाद सिंह हिन्दुस्तानी एवं अन्य ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण में बिल्कुल ही निम्न स्तर की सामग्री इस्तेमाल हो रही है। ठेकेदार को इस बारे में कहा भी गया, लेकिन उसने कोई सुधार नहीं किया। आजाद सिंह हिन्दुस्तानी ने बताया कि शनिवार को विभाग के एसडीओ मौके पर भी पहुंचे और सड़क का निरीक्षण करने के बाद माना कि सड़क निर्माण में अनियमितताएं बरती गई हैं। आरोप है कि यह रोड नियम व शर्तों के अनुसार नहीं बनाया जा रहा है। सड़कों को इतना कमजोर बनाया गया है कि उसे हाथ से ही कुरेदा जा सकता है। शनिवार को अधिकारियों के मौके पर पहुंचने के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। ग्रामीणों ने बिजली मंत्री से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया। ग्रामीणों ने कहा कि 5 दिसंबर को रणजीत सिंह को इस बारे में अवगत कराएंगे। सड़क के निर्माण में हो रही अनियमितताओं, भ्रष्टाचार व मनमानी से अवगत करवाएंगे।
इंटरलाकिंग सड़कों का लेवल नहीं
ग्रामीणों के अनुसार गांव के आबादी वाले क्षेत्र में इंटरलॉकिंग सड़क बनानी शुरू की गई थी। वो भी बिना लेवल व बिना रोलिंग किए बनाई जा रही है, जो उबड़-खाबड़ है और मामूली बारिश आते ही जगह-जगह से बैठ जाएगा। अधिकारी जिम्मेदारी से काम करने की बजाए ठेकेदार की मर्जी से काम करा रहे हैं। जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा खर्च करने के बाद भी लोगाें को इसका फायदा नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन
विधायक भव्य बिश्नोई ने भरवाए थे सैंपल
विधायक भव्य बिश्नोई के सामने भी घटिया निर्माण सामग्री का मामला उठाया गया था। जिसके बाद उन्होंने अपने सामने कुछ सड़कों के सैंपल भरवाए थे। उन सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। विधायक भव्य बिश्नोई ने इस बारे में पीडब्ल्यूडी के उच्च अधिकारियों से भी बात की थी।
इंटरलाकिंग की सड़कों को उखड़वा कर दोबारा से बनवाएंगे। इस बारे में आदेश कर दिए गए हैं। तारकोल की सड़कों पर जो खराब पैच है उनको भी ठीक कराएंगे। अभी प्लांट नहीं चल रहे। इस कारण थोड़ी देरी हो रही है। घटिया निर्माण सामग्री के आरोप सही नहीं हैं। लगातार सैंपलिंग की गई है। जिसकी रिपोर्ट आने का इंतजार है।
राकेश कुमार, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी, हिसार