फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   vigilence arrest clerk with 45000 rupees bribe

रोडवेज के हेड मैकेनिक से 45 हजार रुपये रिश्वत लेते क्लर्क को विजिलेंस ने दबोचा

Sat, 20 Feb 2021 01:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
vigilence arrest clerk with 45000 rupees bribe
रिश्वत के आरोप में विजिलेंस टीम द्वारा पकड़ा गया आरोपी रामनिवास। - फोटो : Hisar
हिसार। रोडवेज की सेंट्रल वर्कशॉप के क्लर्क को सिरसा विजिलेंस ने 45 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोचा है। क्लर्क पर एक मैकेनिक ने हेड मैकेनिक के पद पर प्रमोट करने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। कार्रवाई के बाद सिरसा टीम ने आरोपी क्लर्क को हिसार विजिलेंस की टीम को सौंप दिया है।
विज्ञापन

विजिलेंस से मिली जानकारी के अनुसार हिसार वर्कशॉप में हेड मैकेनिक जयभगवान ने मामले की शिकायत हिसार विजिलेंस को दी थी। शिकायत में जयभगवान ने बताया था कि क्लर्क रामनिवास ने उसे मैकेनिक से हेड मैकेनिक प्रमोट करने के लिए 45 हजार रुपये रिश्वत मांगी है। विजिलेंस टीम के अनुसार जयभगवान ने मामले की शिकायत शुक्रवार को ही की थी, जिसमें जयभगवान ने बताया कि रामनिवास ने ही उसे प्रमोट करवाया है। इसके लिए रामनिवास ने जयभगवान से 50 हजार रुपये मांगे थे। बाद में दोनों में 45 हजार रुपये में डील हुई थी।
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर शाम करीब साढ़े 4 बजे सिरसा से हिसार पहुंचे विजिलेंस इंस्पेक्टर अनिल कुमार के साथ हिसार की विजिलेंस टीम ने रोडवेज वर्कशॉप में दबिश दी, जहां से रामनिवास को रिश्वत के 45 हजार रुपयों सहित दबोच लिया। कार्रवाई के दौरान हिसार बिजली बोर्ड डिविजन नंबर-1 से एक्सईएन सतीश कुमार ड्यूटी मजिस्ट्रेट थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed