फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Video of showing black flags to Chief Minister's convoy goes viral, police denies incident

मुख्यमंत्री के काफिले को काले झंडे दिखाने का वीडियो वायरल, पुलिस का घटना से इनकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Video of showing black flags to Chief Minister's convoy goes viral, police denies incident
काले झंडे दिखाने वाले व्यक्ति को पकड़ते पुलिस कर्मचारी। - फोटो : Hisar
हिसार। शहर के बरवाला रोड पर मंगलवार को मुख्यमंत्री के काफिले को कुछ लोगों ने काले झंडे दिखाए। हालांकि काफिले के साथ मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने तुरंत उन लोगों को हिरासत में ले लिया। इस घटना का वीडियो वायरल हुआ है। हालांकि पुलिस प्रशासन इस घटना से इनकार कर रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को मुख्यमंत्री हिसार आए थे। वह बॉस्टल जेल के पास चल रहे हवाई पट्टी के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के बाद करीब डेढ़ से दो बजे के बीच सिरसा की तरफ जा रहे थे। वायरल हुए वीडियो के अनुसार बरवाला रोड पर शनि मंदिर के दोनों तरफ मौजूद दो लोगों ने काफिले को काले झंडे दिखाए। वीडियो में तीन लोग दिखाई दे रहे हैं, जिनमें से दो के हाथों में काले झंडे हैं। उधर, सदर थाना इंचार्ज कुलदीप ने बताया कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। ब्यूरो

सीएम के काफिले को काले झंडे दिखाता व्यक्ति।

सीएम के काफिले को काले झंडे दिखाता व्यक्ति।- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed