फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Vicky Hooda and Vishal Kaliraman selected in Indian team, will show their strength in Croatia and Bulgaria

Hisar News: विक्की हुड्डा और विशाल कालीरामण का भारतीय टीम में चयन, क्रोएशिया और बुल्गारिया में दिखाएंगे दम

Thu, 07 Aug 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 07 Aug 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Vicky Hooda and Vishal Kaliraman selected in Indian team, will show their strength in Croatia and Bulgaria
विशाल कालीरामण

विज्ञापन
नारनौंद। मिर्चपुर की शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल कुश्ती एवं कबड्डी एकेडमी के पहलवानों ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। लखनऊ में आयोजित भारतीय टीम के चयन ट्रायल में बेहतरीन प्रदर्शन कर एकेडमी के दो पहलवानों ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए टीम में जगह बना ली है।

कोच अजय ढांडा व जयभगवान लाठर ने बताया कि वरिष्ठ वर्ग की विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 13 से 21 सितंबर तक क्रोएशिया में होगी, जबकि कनिष्ठ वर्ग की चैंपियनशिप 17 से 23 अगस्त तक बुल्गारिया में आयोजित की जाएगी। इन स्पर्धाओं के लिए भारतीय टीम के चयन के लिए लखनऊ में ट्रायल कराए गए थे, जिसमें मिर्चपुर के छह पहलवानों ने भाग लिया।
विज्ञापन

ट्रायल में 97 किलो भार वर्ग की फ्री स्टाइल कुश्ती में पहलवान विक्की ने पहला स्थान प्राप्त किया। उनके प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें वरिष्ठ वर्ग की भारतीय टीम में चुना गया है। वहीं विशाल कालीरमण ने दूसरा स्थान हासिल किया और उनका चयन कनिष्ठ वर्ग के लिए हुआ है। इस बड़ी उपलब्धि पर एकेडमी में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय ढांडा ने कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम है। एकेडमी का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देना और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है। आज खिलाड़ियों व कोच की मेहनत का फल है कि यहां के खिलाड़ी विश्व स्तर पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। विक्की हुड्डा और विशाल कालीरामण के चयन पर एकेडमी के खिलाड़ियों व क्षेत्र के लोगों ने भी खुशी जताई और दोनों पहलवानों को बधाई दी।

विशाल कालीरामण

विशाल कालीरामण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed