{"_id":"672132780691376bcd0ced34","slug":"vehicular-traffic-should-start-from-suryanagar-rob-by-30th-november-under-all-circumstances-savitri-jindal-hisar-news-c-21-hsr1020-494804-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूर्यनगर आरओबी से 30 नवंबर तक हर हाल में शुरू हो वाहनों का आवागमन : सावित्री जिंदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूर्यनगर आरओबी से 30 नवंबर तक हर हाल में शुरू हो वाहनों का आवागमन : सावित्री जिंदल
विज्ञापन
सूर्य नगर आरओबी का निरीक्षण करने पहुंचीं विधायक सावित्री जिंदल।
हिसार। विधायक सावित्री जिंदल ने मंगलवार को सूर्यनगर आरओबी का मुआयना कर अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे 30 नवंबर तक निर्माण पूरा कराकर वाहनों के लिए आवागमन शुरू कराएं। आरओबी शुरू होने से मिलगेट, सूर्यनगर, शिव कॉलोनी, सेक्टर 1-4 और अर्बन एस्टेट समेत तमाम शहर वासियों को काफी राहत मिलेगी। इससे बाईपास व राष्ट्रीय राजमार्ग तक पहुंचने में समय की बचत होगी।
विधायक सावित्री जिंदल ने चुनाव में घोषित अपने संकल्प-पत्र के अनुसार शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। उन्होंने लंबे समय से निर्माणाधीन सूर्यनगर पुल को शीघ्र पूरा कराने का वादा अपने संकल्प-पत्र में किया था। इसी प्राथमिकता को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को पीडब्ल्यूडी के एक्सईन रजनीश कुमार, एसडीओ दलबीर राठी के साथ पुल का मुआयना किया। अधिकारियों ने बताया कि निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। आरओबी के ऊपरगामी हिस्से पर कंक्रीट डालकर उसे पूरा किया जा रहा है। अंडरपास का काम पूरा हो चुका है।
विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हिसार को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। शहर की सभी समस्याओं को एक-एक कर दूर किया जाएगा। इस अवसर पर शकुंतला राजलीवाला, डीएन सैनी, जगदीश जिंदल, प्रवीण जैन, सतेंद्र यादव जगमोहन मित्तल पवन सैनी आदि मौजूद रहे।