फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Valdar raped the woman on the pretext

Hisar News: हवलदार ने झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Valdar raped the woman on the pretext
हिसार। शहर निवासी एक तलाकशुदा महिला ने सन्नी नामक हवलदार पर शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। एचटीएम थाना पुलिस ने नामजद के खिलाफ दुष्कर्म करने, मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता का कहना है कि साल 2018 में एयरपोर्ट एरिया में सन्नी से मुलाकात हुई थी। काफी साल से पति से अलग रही हूं और एक बेटा मेरा पास रहता है। सन्नी को यह बात पता लग गई कि पति से अलग रहती हूं। वह कहने लगा कि मेरी पत्नी झगड़ालू है और उससे अलग रहता हूं। मेरा पत्नी से तलाक हो चुका है। हम शादी कर लेंगे। फिर हम दोनों ने एक मंदिर में शादी की।
विज्ञापन



पीड़िता का आरोप है कि वह मेरे साथ रहने लगा। कुछ दिन तो ठीक रहा और बाद में शराब के नशे में घर आने लगा। मेरे साथ दुष्कर्म करता था और विरोध करने पर मारपीट करता था। बेटे के साथ भी मारपीट करता था। आरोप है कि 28 जुलाई को शराब के नशे में आया और मेरे साथ मारपीट की। उसकी ज्यादतियों से तंग होकर फंदे पर लटक गई। एक पड़ोसन ने आकर फंदा काटकर मुझे बचाया। सन्नी की ड्यूटी अब शहर से बाहर है। एचटीएम थाना पुलिस ने नामजद के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed