{"_id":"695820c359616f5f580b3887","slug":"vaibhav-sihag-of-hisar-came-second-in-the-talent-search-competition-of-jat-sevak-sangh-hisar-news-c-21-hsr1020-782507-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: जाट सेवक संघ की प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में हिसार के वैभव सिहाग द्वितीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: जाट सेवक संघ की प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में हिसार के वैभव सिहाग द्वितीय
विज्ञापन
हिसार। जाट सेवक संघ की ओर से जाट समाज के 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए आयोजित प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में हिसार के वैभव सिहाग ने द्वितीय स्थान हासिल किया है। यह प्रतियोगिता 28 दिसंबर को आयोजित की गई थी, जिसका परीक्षा परिणाम अब घोषित कर दिया गया है। प्रतियोगिता में चयनित विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार और सम्मान पत्र प्रदान किए जाएंगे।
संघ के प्रवक्ता सुरेन्द्र पानू हिन्दुस्तानी ने बताया कि परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। संघ के अध्यक्ष राजेश बडाला और वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलजीत पूनिया ने विजेताओं के नामों की घोषणा करते हुए बताया कि कुरुक्षेत्र की समरीन कौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जबकि हिसार के वैभव सिहाग ने द्वितीय रैंक हासिल की है।
साथ ही सांत्वना पुरस्कार के लिए सुपर-50 विद्यार्थियों की सूची भी जारी की गई है। अध्यक्ष राजेश बडाला ने कहा कि यह परीक्षा जाट समाज के होनहार और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पहचान देने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि संघ का संकल्प है कि कोई भी प्रतिभाशाली विद्यार्थी आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
विज्ञापन
महासचिव जोगिंद्र पातड़ ने कहा कि जाट सेवक संघ शिक्षा के क्षेत्र में लगातार सकारात्मक प्रयास कर रहा है। विद्यार्थियों का उत्साह देखकर संगठन को और अधिक प्रेरणा मिलती है। परीक्षा संचालन में अनिल पातड़, अश्वनी महला और अजय न्यौल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रतियोगिता के परिणाम
प्रथम स्थान: समरीन कौर, कुरुक्षेत्र।
द्वितीय स्थान: वैभव सिहाग, हिसार।
तृतीय स्थान: भव्य गिल, हिसार।
चतुर्थ स्थान: आरव सिंह, फरीदाबाद।
पंचम स्थान: अरायना सिंह, फरीदाबाद।
षष्ठम स्थान: नीतू, कैथल।