फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Uproar outside the mosque at Lahoria Chowk

Hisar News: लाहौरिया चौक स्थित मस्जिद के बाहर हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Uproar outside the mosque at Lahoria Chowk
हिसार। बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों ने शनिवार को लाहौरिया चौक स्थित मस्जिद के बाहर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने काफी देर तक हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि गलत तरीके से मस्जिद का विस्तार किया जा रहा है। आरोप है कि पार्क की जमीन पर अवैध तरीके विस्तार किया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लाहौरिया चौक स्थित मस्जिद के पास लगाए गए शेड में कुछ निर्माण चल रहा था। निर्माण कार्य को लेकर बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के सदस्य मौके पर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह पार्क की जगह है। इस पर गलत तरीके से शेड लगा कर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। हंगामे की जानकारी मिलने के बाद बारह क्वार्टर एरिया की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। चौकी इंचार्ज विनोद कुमार ने कहा कि चुनाव के चलते आज दस्तावेजों की जांच नहीं हो सकेगी। उन्होंने निर्माण कार्य को अस्थायी तौर पर बंद करा दिया। दोनों पक्षों को सोमवार को दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा। जिसके बाद प्रदर्शनकारी मौके से चले गए। फिलहाल सुरक्षा के लिहाज से मस्जिद के बाहर एक पीसीआर तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed