{"_id":"67e1a302ec94a2866702ae45","slug":"upgradation-of-panchayat-body-voter-list-will-start-from-march-25-hisar-news-c-21-hsr1020-591314-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: 25 मार्च से शुरु होगा पंचायती निकाय की मतदाता सूची का अपग्रेडेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: 25 मार्च से शुरु होगा पंचायती निकाय की मतदाता सूची का अपग्रेडेशन
विज्ञापन
हिसार। हिसार जिला प्रशासन ने हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी पंचायत चुनावों की तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिले में ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों एवं जिला परिषदों के लिए वार्डवार मतदाता सूची का पुनर्निर्धारण किया जाएगा। यह प्रक्रिया 25 मार्च से प्रारंभ होकर 13 मई को अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन तक चलेगी।
अतिरिक्त उपायुक्त सी. जयाश्रद्धा ने जानकारी देते हुए कहा कि 25 मार्च से 5 अप्रैल 2025 तक विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची के आधार पर ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों और जिला परिषदों के लिए वार्डवार ड्राफ्ट सूची का निर्माण किया जाएगा। 11 अप्रैल को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा, ताकि मतदाता दावे और आपत्तियां दर्ज करा सके। 18 अप्रैल तक दावे और आपत्तियां दर्ज करने की अंतिम तिथि होगी। 22 अप्रैल तक जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा दावे और आपत्तियों का निपटारा किया जाएगा, जबकि 25 अप्रैल तक उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपील दायर की जा सकेगी। अपीलीय प्राधिकारी द्वारा 6 मई को सभी अपीलों का निपटारा किया जाएगा और अंत में 13 मई को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर मतदाता सूची को अपलोड किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा मतदाता सूची अद्यतन प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में सूचना एवं संग्रहण केंद्र भी स्थापित किए जाएंगे। इन केंद्रों में मतदाता सूची से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकेगी और दावे या आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी।