फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   UP's expert team will give handicraft tips to students of government schools

यूपी का विशेषज्ञ दल सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को देगा हस्तकला के टिप्स

Thu, 04 Feb 2021 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
UP's expert team will give handicraft tips to students of government schools
उत्तर प्रदेश का 12 सदस्यीय विशेषज्ञ दल हिसार के दिव्यांग विद्यार्थियों को हस्तकला का प्रशिक्षण देने आएगा। यह विशेषज्ञ दल उत्तर प्रदेश के एफएफडीसी केंद्र (फ्रेगरेंस एंड फ्लेवर डेवलपमेंट सेंटर) से आएगा।
विज्ञापन

इस दल ने 12 विषयों अगरबत्ती, धूपबत्ती, हवन सामग्री, तेल की कीप, इत्र, गुलाब जल, गुलकंद, गुलाल, त्वचा संबंधित क्रीम व अलग-अलग किस्म के विशेष इत्र का चयन किया है। इन्हीं विषयों को यह दल दिव्यांग विद्यार्थियों को बनाना सिखाएंगे। दल का प्रत्येक सदस्य अपनी-अपनी कला में निपुण होगा। शिक्षा विभाग की ओर से इस योजना में नौवीं से 12वीं कक्षा के 101 विद्यार्थियों को शामिल किया गया है, जिन्हें हस्तकला के टिप्स देने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

किस जिले के कितने विद्यार्थी शामिल
सेंटर - विद्यार्थियों की संख्या
जींद - 24
सिरसा - 29
फतेहाबाद - 21
हिसार - 28
कैथल - 19
10 दिन लगेंगी कक्षाएं
शिक्षा विभाग की ओर से यह ट्रेनिंग 10 दिन की होगी। यह 8 से 17 फरवरी तक चलेगी। इस योजना में विशेष शिक्षकों को भी बुलाया गया है, जोकि दिव्यांग विद्यार्थियों की गतिविधियों पर नजर रखेंगे, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 विषयों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे दिव्यांग विद्यार्थी अपने पैरों पर खुद खड़े हो सकेंगे और रोजगार पाने के लिए उन्हें भटकना नहीं पड़ेगा।
- सुरेंद्र कैरो, असिस्टेंट प्रोजेक्ट को ऑर्डिनेटर, सर्व शिक्षा अभियान।
इस योजना से सरकारी स्कूल के दिव्यांग विद्यार्थियों को हस्तकला के टिप्स मिलेंगे। वे अपने स्तर पर आत्मनिर्भर बन रोजगार पा सकेंगे। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
- चंद्रकला, जिला प्रोजेक्ट को ऑर्डिनेटर, सर्व शिक्षा अभियान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed