फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Union Home Minister Amit Shah will arrive in Agroha tomorrow

Hisar News: अग्रोहा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का आगमन कल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Union Home Minister Amit Shah will arrive in Agroha tomorrow
गृहमंत्री के कार्यक्रम स्थल के दो किलोमीटर दायरे में धारा 163 लागू
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
हिसार। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अग्रोहा मेडिकल कॉलेज परिसर में महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा का अनावरण, नवनिर्मित आईसीयू कक्ष का लोकार्पण तथा पीजी हॉस्टल का शिलान्यास सोमवार को करेंगे। अमित शाह दोपहर करीब 12 बजे पहुंचेंगे और 1.30 बजे वापस दिल्ली के लिए रवाना होंगे। अमित शाह करीब 1.30 घंटे अग्रोहा में रहेंगे। उनका हेलिकॉप्टर मेडिकल कॉलेज परिसर में बने हेलिपैड पर उतरेगा।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के 31 मार्च के दौरे को लेकर पुलिस की पांच कंपनियां तैनात की जाएंगी, जिसमें 2 कंपनी दूसरे जिलों से बुलाई गई है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रविवार को रिहर्सल होगा। अमित शाह के दौरे के दृष्टिगत अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में कार्यक्रम स्थल के 2 किलोमीटर के दायरे में धारा 163 लागू की गई है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए निर्धारित स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों की तैनाती की गई है। गृह मंत्री अमित शाह के साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्वास्थ्य मंत्री आरती राव, लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा भी उपस्थित रहेंगे। इस मौके पर हिसार विधायक सावित्री जिंदल गृहमंत्री अमित शाह का स्वागत करेंगी। कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल समापन मौके पर धन्यवाद भाषण देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सौगात मिलेगी
अग्रोहा मेडिकल कॉलेज परिसर में 31 मार्च को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 32 बेड के अत्याधुनिक सुविधाओं वाले आईसीयू का उद्घाटन करेंगे। 20 फीट ऊंची महाराजा अग्रसेन की 800 किलोग्राम वजनी प्रतिमा का अनवारण करेंगे। इसके अलावा पीजी स्टूडेंटस के लिए बनने वाले छात्रावास भवन की आधारशिला भी रखेंगे। मेडिकल कॉलेज के एमएस डॉ. राजीव चौहान ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में पहले 8 बेड का आईसीयू था, अब इसे बढ़ाकर 32 बेड कर दिया गया है। चार गुणा क्षमता वाले नए आईसीयू भवन में अत्याधुनिक सेवाएं मिलेंगी।

अधिकारियों ने किया मुआयना...
अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के दौरे को लेकर तैयारियां को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस संबंध में अतिरिक्त उपायुक्त सी जयाश्रद्धा तथा पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने अग्रोहा पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला प्रशासन के अधिकारी रविवार को रिहर्सल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed