फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Underpass to be built at Camri-Gangwa railway crossing, budget of Rs 8 crore approved

Hisar News: कैमरी-गंगवा रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा अंडरपास, 8 करोड़ का बजट मंजूर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Underpass to be built at Camri-Gangwa railway crossing, budget of Rs 8 crore approved
 गंगवा-कैमरी रोड से गुजर रहा रेलवे ट्रैक, जहां अंडरपास का निर्माण किया जाएगा।
हिसार। कैमरी-गंगवा रेलवे क्रॉसिंग पर जल्द ही अंडरपास बनकर तैयार होगा। इसके लिए पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर) ने करीब 8 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है। अंडरपास की जनरल अरेंजमेंट ड्राइंग (जीएडी) मंजूर होते ही निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

अंडरपास बनने से दोनों गांवों की करीब 15 हजार की आबादी को फायदा होगा। अभी गंगवा या कैमरी पहुंचने के लिए दोनों गांवों के लोगों 6-7 किलोमीटर का रास्ता तय करना पड़ता है। अंडरपास के बनने से यह दूरी घटकर 2 से 2.5 किलोमीटर की रह जाएगी। इसके अलावा मंगाली व सिंघरान के ग्रामीणों को इस अंडरपास के बनने से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

गंगवा से कैमरी गांव को जोड़ने के लिए बनाई गई सड़क करीब 33 फीट चौड़ी है। इस सड़क से हिसार-सादुलपुर रेल लाइन गुजरती है। इस पर फाटक नहीं बना है। इससे लोग वाहनों के साथ रेलवे ट्रैक के ऊपर से गुजरते हैं। इस कारण हादसे की आशंका बनी रहती है। इस समस्या के समाधान के लिए यहां अंडरपास बनाने का फैसला लिया गया। पिछले दिनों मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आर्यनगर में आयोजित रैली में इस अंडरपास की घोषणा भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूमिगत जलस्तर ऊपर, 3 मीटर रहेगी ऊंचाई
यहां भूजल का स्तर काफी ऊपर है। जब यहां भूजल स्तर जांचा गया था तो उस समय एक तरफ यह 3.5 मीटर तो दूसरी तरफ 2.5 मीटर था। इसे देखते हुए एलएचएस (लो हाइट सब वे) बनाने का फैसला लिया गया। फिलहाल रेललाइन व सड़क के लेवल में करीब डेढ़ मीटर का अंतर है। एक से डेढ़ मीटर और नीचे जाया जा सकता है। इस तरह से 3 मीटर ऊंचाई का एलएचएस बन सकता है। इसमें से दुपहिया वाहन से लेकर मिनी स्कूल बस आसानी से गुजर सकती है। हालांकि यहां सड़क की चौड़ाई कम है और सरकारी जमीन भी नहीं है तो इसमें सर्विस रोड का प्रावधान नहीं होगा।

अंडरपास के लिए प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है। जीएडी तैयार करवाकर हमारे मुख्यालय व रेलवे को भेजी गई है। इसे मंजूरी मिलते ही आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
जतिन खुराना, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed