फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   underground electric wire

भूमिगत होंगी शहर की बिजली लाइन, एसई ने जयपुर से मंगवाई प्रोजेक्ट डिटेल

Thu, 28 Nov 2019 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
underground electric wire
बिजली निगम के एसई राजेंद्र सभ्रवाल के साथ बैठक करते विधायक डॉ.कमल गुप्ता। - फोटो : Hisar
हिसार। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से शहर की बिजली लाइनों को अंडरग्राउंड करने के लिए प्रोजेक्ट तैयार करने की शुरुआत कर दी गई है। विधायक डॉ. कमल गुप्ता के निर्देश पाकर बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता राजेंद्र कुमार सभ्रवाल ने जयपुर से प्रोजेक्ट डिटेल मंगवाई है। उस प्रोजेक्ट की स्टडी करने के बाद हिसार शहर की तारों को अंडरग्राउंड करने की प्लानिंग बनाई जाएगी।
विज्ञापन

इस प्रोजेक्ट को लेकर बुधवार को विधायक डॉ. कमल गुप्ता ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में अधीक्षक अभियंता राजेंद्र सभ्रवाल के साथ बैठक की और चर्चा की। विधायक इस संबंध में अधिकारियों से अगली बैठक 16 दिसंबर को करेंगे।
विज्ञापन

जयपुर और गुजरात के शहरों में मिल चुकी है कामयाबी
बिजली अधिकारियों की मानें तो जयपुर के साथ-साथ गुजरात के भी कई शहरों में तारों को अंडरग्राउंड किया जा चुका है। पहले एलटी लाइनों को शिफ्ट किया गया और उसके बाद एचटी लाइनें अंडरग्राउंड की गई। इसलिए वहां किस स्तर पर कैसे काम किया गया, इसकी जानकारी हासिल की जाएगी। कौन सी एजेंसियों को टेंडर दिया गया, कितने कर्मचारी लगे और काम को कितनी लागत और कितने समय में पूरा किया गया, इस तरह की पूरी विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। जरूरत पड़ने पर इस प्रोजेक्ट की गहनता से जांच करने के लिए अधिकारियों के एक दल को जयपुर व गुजरात में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह होगा फायदा
अगर हिसार शहर में भी ऐसा होता है तो शहरवासियों को लटक रही तारों के जंजाल से मुक्ति मिल जाएगी। शहर की कई कॉलोनियों में लोग हाईटेंशन तारों के नीचे रहने को मजबूर हैं। कई बार जानलेवा दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। इसके अलावा बड़े वाहनों के गुजरते समय केबल टूट जाती हैं और बिजली सप्लाई बंद हो जाती है। वहीं, आंधी व बारिश के समय भी निगम को बिजली सप्लाई बंद करनी पड़ती है। केबल अंडरग्राउंड होने के बाद इन सभी समस्याओं का समाधान हो जाएगा।

एचएयू, जीजेयू में भी अंडरग्राउंड हैं सारी केबल
इस समय अंडरग्राउंड केबल का सबसे बेहतर उदाहरण शहर में जीजेयू व एचएयू जैसी बड़ी यूनिवर्सिटी है। इन दोनों यूनिवर्सिटी में बिजली से लेकर सीसीटीवी के लिए लगाई गई केबल भी अंडरग्राउंड हैं। यही कारण है कि दोनों यूनिवर्सिटी में बेहद कम बिजली कट लगते हैं।
रिपोर्ट मंगवाई है
विधायक डॉ. कमल गुप्ता ने इस प्रोजेक्ट के विषय में बैठक की थी। अब जयपुर से प्रोजेक्ट की रिपोर्ट मंगवाई गई है। उसके आधार पर आगामी प्लानिंग बनाई जाएगी।
-राजेंद्र सभ्रवाल, अधीक्षक अभियंता, बिजली निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed