फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Uncle and neighbor raped a teenager

Hisar News: मुंहबोले मामा व पड़ोसी ने किया किशोरी से दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 May 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Uncle and neighbor raped a teenager
हिसार। शहर के एक मोहल्ले में रहने वाली किशोरी से मुंहबोले मामा ने दुष्कर्म किया। इसका पता चलने पर पड़ोसी ने डरा धमकाकर पीड़िता के साथ गलत काम किया। इसके बाद जब किशोरी के पेट में दर्द होने पर जब परिजन अस्पताल ले गए तो गर्भवती होने का पता चला। इसके बाद समाज में बदनामी के डर से परिजनों ने उसका गर्भपात करा दिया। एचटीएम थाना पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर एक नामजद समेत दो अन्य के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि पड़ोस में मनोज नामक युवक रहता है। वह एक अस्पताल में काम करता है। मां ने उसे धर्मभाई बना रखा है। माता-पिता काम पर जाते तो वह घर आता और मोबाइल पर गेम खेलने देता। उसने बहला-फुसलाकर करीब चार महीने पहले उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद से कई बार गलत काम किया। इस बात का पता चलने पर पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने दो से तीन बार दुष्कर्म किया। 12 मई को पेट में दर्द हुआ तो परिजनों ने एक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराया। इसमें उसके गर्भवती होने का पता चला। परिजनों के कहने पर चिकित्सक ने उसका गर्भपात करा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed