फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Ullas Exam: Education Department gave training to 10274 volunteers and surveyors

उल्लास परीक्षा : शिक्षा विभाग ने 10274 वॉलंटियर व सर्वेयर को दिया प्रशिक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Ullas Exam: Education Department gave training to 10274 volunteers and surveyors
ट्रेनिंग के दौरान मौजूद सर्वेयर व वोलिंटियर्स
हिसार। जिले में 30 मार्च को आयोजित होने वाली उल्लास परीक्षा के लिए शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार को सरकारी स्कूलों में उल्लास कार्यक्रम के नोडल अधिकारियों ने 6774 वॉलंटियर व 3500 सर्वेयर को प्रशिक्षित किया। बता दें कि जिले में उल्लास परीक्षा वन में कुल 16125 लोग पास हुए थे, 1051 परीक्षार्थी असफल हो गए थे। 157 परीक्षार्थियों को ग्रेस मार्क देने से पास हुए थे। लेवल-2 की परीक्षा में लेवल-1 में पास लोग बैठ सकेंगे। साथ ही अगर कोई नया पंजीकृत व्यक्ति लेवल-2 की परीक्षा देना चाहे तो उसे भी छूट दी गई है।
विज्ञापन


फोन से परीक्षार्थियों से करेंगे सपंर्क
परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। इसके लिए बीईओ की ड्यूटी लगाई गई है, वे सुव्यवस्थित तरीके से परीक्षा को आयोजित करने करवाने के लिए जिम्मेदार रहेंगे। वॉलंटियर-सर्वेयर की ड्यूटी रहेगी कि वे परीक्षा से करीब 5 दिन पहले परीक्षार्थी को परीक्षा शेड्यूल के बारे में बताएंगे। इसके अलावा नियमों से भी अवगत करना जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन



------------------------------उल्लास कार्यक्रम लेवल टू की परीक्षा 30 मार्च को होनी है। इसके लिए हमने तैयारियां शुरू कर दी है। सोमवार को सर्वेयर-वॉलंटियरों को ट्रेनिंग दी गई है। साथ ही नियमों से भी अवगत कराया है। - जोगेंद्र, जिला नोडल अधिकारी, उल्लास कार्यक्रम, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article