फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Ullas Exam: 11,754 candidates took a step towards literacy

उल्लास परीक्षा : 11,754 परीक्षार्थियों ने साक्षरता की ओर बढ़ाया कदम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Ullas Exam: 11,754 candidates took a step towards literacy
उल्लास की परीक्षा देती बुजुर्ग महिलाएं। 
हिसार बालसमंद। पढ़ने की कोई उम्र नहीं होती। इंसान के अंदर जज्बा हो तो वह शिक्षा से तमाम ऊंचाइयों को छूं सकता है। शिक्षा विभाग के ‘उल्लास अभियान’ के तहत रविवार को जिलेभर के 369 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। इस परीक्षा में 11,754 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया और साक्षरता की ओर अपना पहला कदम बढ़ाया।
विज्ञापन

जिला कॉर्डिनेटर डॉ. जोगेंद्र ने बताया कि उन्होंने कई परीक्षा केंद्रों का दौरा किया और सभी जगह परीक्षाएं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुईं। इस अभियान का उद्देश्य 15 वर्ष या उससे अधिक उम्र के निरक्षरों को पढ़ना-लिखना सिखाकर उन्हें साक्षर बनाना है। इससे पहले चरण की परीक्षा में 16,125 और दूसरे चरण की बुनियादी परीक्षा में 14,500 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इन दोनों परीक्षाओं का आधिकारिक परिणाम अभी घोषित होना बाकी है। बास खंड में सबसे अधिक लोगों ने इस परीक्षा में पेपर दिया। बास में 2668 लोगों का पंजीकरण किया गया। जिसमे से 2140 लोगों ने साक्षर ज्ञान हासिल कर परीक्षा दी।
विज्ञापन


82 वर्षीय दानी बोली हैमन तो ईब बेरा लाग्या है पढ़ाई भी जरूरी है

इसी कड़ी में रविवार को राजकीय कन्या उच्च विद्यालय सीसवाला में साक्षरता परीक्षा का आयोजन किया गया। स्कूल शिक्षक सुरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सीसवाला से 58 पुरुषों और महिलाओं ने परीक्षा दी। 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला दानी देवी ने कहा कि इस उम्र में परीक्षा देकर बड़ी खुशी हो रही है और हैमन तो ईब बेरा लाग्या है पढ़ाई भी जरूरी है। बुजुर्ग महिला ने सभी से आह्वान भी किया कि वह स्वयं भी पढ़ें और अपने बच्चों को भी पढ़ाने की कोशिश करें। जिससे उनके ऊपर से निरक्षर होने का दाग मिट जाए। जीतपुरा के 80 साल के जयपाल ने बताया कि उम्र के इस पड़ाव में साक्षर होना अपने आप में खुशी की बात है। गांव कोहली की 80 वर्षीय महिला कलावती देवी ने उल्लास परीक्षा देकर शिक्षा के प्रति जागरूकता दिखाई। उन्होंने कहा कि अब उसे को अनपढ़ नहीं कहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




सफल परीक्षा के आयोजन के लिए ग्रामीण क्षेत्रों से बुजुर्गों महिलाओ ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। हिसार द्वितीय खंड से 1046 लोगों को परीक्षा के लिए चिह्नित कर पंजीकरण करवाया गया। जिसमे से 779 महिलाओं और पुरुषों ने परीक्षा दी।


- अनिल नेहरा, खंड शिक्षा अधिकारी खंड द्वितीय

किस ब्लाॅक में कितनों ने दी परीक्षा

ब्लाॅक- परीक्षार्थी

हिसार प्रथम-949



हिसार द्वितीय-1046

अग्राेहा-1620

आदमपुर-1037

बरवाला-1436

हांसी प्रथम-845

बास ब्लाॅक-2480

नारनाैंद-1252

उकलाना-1089

कुल-11754
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed