फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Two youths travelling in a car made a bidi supplier smell an intoxicating substance and robbed him of Rs. 45,000

Hisar News: कार सवार दो युवकों ने बीड़ी सप्लायर को नशीला पदार्थ सूंघाकर छीने 45 हजार रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Two youths travelling in a car made a bidi supplier smell an intoxicating substance and robbed him of Rs. 45,000
हिसार। तलवंडी राणा से जुगलान गांव के बीच मंगलवार दोपहर करीब पौने दो बजे चंडीगढ़ हाईवे पर कार सवार दो युवकों ने बीड़ी सप्लाई करने वाले अशोक कुमार को बरवाला जाने का रास्ता पूछने के बहाने रुकवाया। इसके बाद युवकों ने नशीला पदार्थ सूंघाकर उससे 45 हजार रुपये छीन लिए। होश आने पर पीड़ित ने सदर थाना पुलिस में वारदात की शिकायत दी। पुलिस ने दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर के कुंजलाल गार्डन में रहने वाले अशोक कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह दुकानों पर जाकर बीड़ी सप्लाई करता है। मंगलवार दोपहर को मोपेड पर सवार होकर तलवंडी राणा पहुंचा। यहां बीड़ी सप्लाई करने के बाद दोपहर करीब पौने 2 बजे जुगलान गांव जा रहा था। रास्ते में नहर से थोड़ा आगे एक सफेद रंग की कार आई। जिस पर राजस्थान नंबर की प्लेट लगी थी। कार से एक युवक उतर कर आया, उसने काले रंग का कंबल ओढ़ रखा था। उसने जय बाबा गोरखनाथ बोला और बरवाला जाने का रास्ता पूछा। इसके बाद आरोपी ने उसे नशीला पदार्थ सूंघा दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। वारदात के करीब डेढ़ घंटे के बाद बाइक सवार युवक ने उसे संभाला। होश आने पर अशोक को पता चला कि आरोपी जेब से 45 हजार रुपये निकाल ले गए। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी। जांच अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed