फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Two youths came riding on a scooter and took out cash worth thousands from the car.

Hisar News: स्कूटी पर सवार होकर दो युवक आए कार से हजारों की नकदी निकाल ले गए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Two youths came riding on a scooter and took out cash worth thousands from the car.
हिसार। मिलगेट एरिया स्थित विनोद नगर में एक घर के बाहर खड़ी कार से चोर 15 हजार की नकदी और अन्य सामान चोरी कर ले गए। चोर स्कूटी पर सवार होकर आए। घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों के चेहरे कैद हो गए है। इस संबंध में एचटीएम थाना पुलिस ने दो अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

शिकायत में विनोद नगर में रहने वाले संदीप ने बताया कि सोमवार रात को घर के बाहर कार खड़ी की थी। सुबह 8 बजे जब कार को संभाला तो देखा कि चालक की तरफ का आधा शीशा खुला हुआ था। कार को खोलकर डस बोर्ड को देखा तो उसके अंदर रखी हुई 15 हजार की नकदी गायब थी। घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो पता चला कि अलसुबह 3 बजकर 46 मिनट पर स्कूटी पर सवार दो युवक आए। दोनों युवकों ने कार से नकदी चोरी की। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

बाइक सवार दो युवकों पर हमला

हिसार। मंगाली पुलिया के पास नौ अज्ञात लोगों ने बाइक सवार दो युवकों को हमला कर घायल कर दिया। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संबंध में आजाद नगर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायत में सातरोड के दलीप ने बताया कि वह मंगाली में फैक्टरी में मजदूरी का काम करता है। दोस्त नीतिश के साथ बाइक पर सवार होकर 12 फरवरी को सातरोड जा रहे थे। जब मंगाली पुलिया के नजदीक पहुंचे तो तीन बाइक पर 9 युवक आए और रास्ता रोककर हमला कर दिया। बाद में जान से मारने की धमकी देेकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed