फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Two youths arrested from Sector-14 Community Center, 10.14 grams of heroin recovered

Hisar News: सेक्टर-14 सामुदायिक केंद्र से दो युवक काबू, 10.14 ग्राम हेरोइन बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Two youths arrested from Sector-14 Community Center, 10.14 grams of heroin recovered
हिसार। हिसार पुलिस की नशा निरोधक टीम ने सामुदायिक केंद्र, सेक्टर-14 के पास से कार सवार दो युवकों को काबू कर उनके कब्जे से 10.14 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ व वाहन को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना शहर हिसार में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। टीम प्रभारी उप निरीक्षक इंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम गश्त पर थी। इस दौरान विश्वसनीय सूत्र से प्राप्त सूचना के आधार पर सेक्टर-14 स्थित सामुदायिक केंद्र के पास एक संदिग्ध कार को रोका गया। पूछताछ करने पर कार सवार युवकों ने अपनी पहचान गांव कालवास निवासी रविकांत और रूप नगर 12 क्वार्टर निवासी अक्षय के रूप में दी। नियमानुसार तलाशी के दौरान कार के गियर बॉक्स के पास रखी पॉलीथिन थैली से 10.14 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। ब्यूरो
विज्ञापन

गांव पीरांवाली में नशा तस्कर गिरफ्तार, 115.95 ग्राम हेरोइन बरामद

हिसार। गांव पीरांवाली निवासी प्रेम सिंह को हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया। बरामद मादक पदार्थ को पुलिस ने कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना सदर हिसार में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज कर लिया गया। आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। अभियोग में आगामी कार्रवाई जारी है। पुलिस प्रवक्ता विकास ने बताया कि टीम ने प्रेम सिंह को उसके घर के सामने से काबू किया। नियमनुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तलाशी लेने पर उसके कब्जे से पॉलीथिन की थैली में कुल 115 ग्राम 95 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी प्रेम सिंह लंबे समय से नशीले पदार्थों की बिक्री में संलिप्त बताया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed