फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Two students of GJU will be given B.Tech Honors degree

Hisar News: जीजेयू के दो विद्यार्थियों को दी मिलेगी बीटेक ऑनर्स की डिग्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
Two students of GJU will be given B.Tech Honors degree
एनपीटीईएल चौप्टर प्रमाण पत्र जारी करते कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई
हिसार। जीजेयू के स्वयं-एनपीटीईएल चौप्टर को एनपीटीईएल-आईआईटी मद्रा द्वारा एक सक्रिय चौप्टर घोषित किया है। इस आशय का प्रमाण पत्र विश्वविद्यालय को प्राप्त हो चुका है। कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने इस प्रमाण पत्र को जारी किया। विश्वविद्यालय के दो बीटेक छात्रों ने स्वयं-एनपीटीईएल से मूक (मैसिव ऑनलाइन ओपन कोर्स) पाठ्यक्रम पास करके 20 से अधिक क्रेडिट अर्जित किए हैं। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ब्रांच के रतिंदर सिंह और मैकेनिकल इंजीनियरिंग ब्रांच के मोहित मलिक ने यह मुकाम हासिल किया है। इन दोनों छात्रों को विश्वविद्यालय द्वारा बीटेक (ऑनर्स) की उपाधि प्रदान की जाएगी। वीसी प्रो. बिश्नोई ने इस उपलब्धि को हासिल करने पर इन दोनों विभागों के अध्यक्षों और विवि के स्वयं-एनपीटीईएल चौप्टर के समन्वयक डॉ. विवेक गुप्ता को बधाई दी है।
विज्ञापन

बीटेक पाठ्यक्रम के छात्रों को स्वयं-एनपीटीईएल के माध्यम से 20 या अधिक क्रेडिट अर्जित करने पर बीटेक (ऑनर्स) डिग्री दी जाती है। कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय स्वयं-एनपीटीईएल मूक को लोकप्रिय बनाने के लिए आने वाले दिनों में फैकल्टी, छात्रों और कॉलेजों के लिए कार्यशालाएं आयोजित करेगा। इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. विनोद छोकर, डीएसडब्ल्यू प्रो. योगेश चाबा व मैकेनिकल इंजीनियर विभाग के चेयरमैन डॉ. पुनीत कत्याल भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed