{"_id":"5f932d238ebc3e9ba5301873","slug":"two-special-train-will-run-between-hisar-to-kota-hisar-news-rtk579782570","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटा और हिसार के बीच चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटा और हिसार के बीच चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। उत्तर-पश्चिमी रेलवे ने कोटा से हिसार के लिए दो स्पेशल रेलगाड़ियां चलाने की मंजूरी दी है। उत्तर पश्चिमी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुनील बेनीवाल ने बताया कि कोटा-हिसार-कोटा वाया लोहारू सप्ताह में चार दिन चलेगी, जबकि कोटा-हिसार-कोटा वाया चुरू सप्ताह में तीन दिन चलेगी।
रेलगाड़ी संख्या-09807 कोटा-हिसार सोमवार, बुधवार, वीरवार और शनिवार को 26 अक्तूबर से चलेगी। कोटा से रात को 12:05 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 11:50 बजे हिसार पहुंचेगी। इसी प्रकार 09808 गाड़ी हिसार-कोटा वाया लोहारू शाम 04:35 बजे हिसार से रवाना होगी और अगले दिन शाम 05:20 बजे कोटा पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि इस गाड़ी का मार्ग में आने वाले लाखेरी, इंद्रगढ़, सवाईमाधोपुर, चौथका बरवाड़ा, ईसरदा, वनस्थली निवाई, सांगानेर, दुर्गापुरा, जयपुर, चोमू सामौद, रींगस, पलसाना, सीकर, नवलगढ, डूंडलोद मुकुंदगद, झुंझुनू, चिड़ावा, सुरजगढ़, लोहारू, सादुलपुर एवं सिवानी स्टेशनों पर ठहराव होगा। इस रेलगाड़ी में सेकेंड एसी, थर्ड एसी, द्वितीय शयनयान, द्वितीय कुर्सीयान व गार्ड के डिब्बे होंगे।
वाया चुरू सप्ताह में तीन दिन
जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि गाड़ी संख्या-09813 कोटा-हिसार सप्ताह में दिन मंगलवार, शुक्रवार व रविवार चलेगी और इसका संचालन 25 अक्तूबर से शुरू हो जाएगा। यह गाड़ी कोटा से रात को 12:05 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 11:50 बजे हिसार पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या-09814 हिसार-कोटा हिसार से शाम 04:35 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 05:20 बजे कोटा स्टेशन पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि रास्ते में आने वाले लाखेरी, इंद्रगढ़, सवाईमाधोपुर, चौथ का बरवाड़ा, ईसरदा, वनस्थली निवाई, सांगानेर, दुर्गापुरा, जयपुर, चोमू सामौद, रींगस, पलसाना, सीकर, लक्ष्मणगढ सीकर, फतेहपुर शेखावटी, रामगढ शेखावटी, चुरू, सादुलपुर एवं सिवानी स्टेशनों पर इस गाड़ी का ठहराव रहेगा। इस रेलगाड़ी में भी सेकेंड एसी, थर्ड एसी, द्वितीय शयनयान, द्वितीय कुर्सीयान और गार्ड के डिब्बे होंगे।