फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Two receipts of G-8 are missing in the sanitation branch in the Municipal Corporation, the CSI asked for clarification from the concerned ASI and then allowed to impose the SC-ST Act.

नगर निगम में स्वच्छता शाखा में जी-8 की दो रसीद गायब, सीएसआई ने संबंधित एएसआई से मांगा स्पष्टीकरण तो एससी-एसटी एक्ट लगाने की दी ध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Two receipts of G-8 are missing in the sanitation branch in the Municipal Corporation, the CSI asked for clarification from the concerned ASI and then allowed to impose the SC-ST Act.
हिसार। नगर निगम की स्वच्छता शाखा में जी-8 की दो रसीद गायब हो गईं। मामला सामने आने पर सीएसआई ने संबंधित एएसआई से स्पष्टीकरण मांगा। इस पर एएसआई ने सीएसआई पर एससी-एसटी एक्ट लगाने की धमकी दे दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार स्वच्छता शाखा की तरफ से जनता मार्केट में खाद बेचने की स्टॉल लगाई हुई है। इसी को लेकर एक एएसआई को जी-8 5443 रसीद दी गई थी, जो पूरी भर गई थी। चूंकि जी-8 भरने पर उसकी ऑडिट करवानी होती है। इससे पहले उसका मिलान किया जाता है। इसी के तहत उक्त जी-8 का मिलान किया जा रहा था। इसी दौरान जी-8 की रसीद नंबर 22 व 49 गायब मिली। जी-8 से रसीद गायब होने का मामला काफी गंभीर होता है। इसे देखते हुए सीएसआई ने उक्त एएसआई से स्पष्टीकरण मांग लिया। इसी को लेकर उक्त एएसआई भड़क गया और उसने सीएसआई के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज करवाने की धमकी दे डाली।
विज्ञापन

समझौते के लिए यूनियन को भी लिया साथ
स्पष्टीकरण जारी करने को लेकर सीएसआई व संबंधित एएसआई में काफी बहसबाजी व तू-तड़ाक हुई। यही नहीं उक्त एएसआई ने यूनियन के पदाधिकारियों को भी अपने साथ खड़ा कर लिया। इसी मुद्दे में शाखा में शाम तक हंगामा होता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद की शिकायत पर बदल दी थी ड्यूटी
वार्ड नंबर 1 के पार्षद टीनू जैन ने उक्त एएसआई की शिकायत भी की थी कि उक्त एएसआई सही ढंग से ड्यूटी नहीं करता है। इसकी ड्यूटी मेरे वार्ड से हटा दी जाए। इसके बाद एएसआई की ड्यूटी वार्ड से हटाकर रोड स्वीपिंग मशीन के साथ लगा दी गई थी।
पहले भी गायब हो चुकी हैं जी-8
इससे पहले भी निगम में जी-8 गायब होने के मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे ही एक मामले में दोषी कर्मचारी को गायब जी-8 जमा करवाने का नोटिस जारी किया गया था। नोटिस मिलने पर भी कर्मचारी ने ये जमा नहीं करवाई थी। मगर जब निगम ने एफआईआर के लिखा तो कर्मचारी ने जी-8 जमा करवा दी थी।
जी-8 5443 की रसीद नंबर 22 व 49 गायब मिली। इस पर संबंधित एएसआई से स्पष्टीकरण मांगा गया है। मामले की पूरी जांच की जाएगी कि ये कैसे गायब हुईं। - सुभाष सैनी, सीएसआई, नगर निगम

ये कोई तबादले का मामला था। इसी मामले में मुझे एक एएसआई ने हस्तक्षेप करने को कहा था। हालांकि मैंने उक्त कर्मचारी व अधिकारी को आपस में मामला सुलझाने को कह दिया था। - राजेश बागड़ी, प्रधान, नगर पालिका कर्मचारी संघ, इकाई हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed