फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Two people died of corona in the district, 143 new corona infected

जिले में दो लोगों की कोरोना से मौत, 143 नए कोरोना संक्रमित मिले

Tue, 01 Sep 2020 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Two people died of corona in the district, 143 new corona infected
जिले के कोविड-19 घोषित अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में उपचार के दौरान मंगलवार को दो लोगों की कोरोना से मौत हो गई। इनमें एक बुजुर्ग और एक अधेड़ शामिल हैं। यह दोनों हिसार जिले के रहने वाले हैं और इनको मिलाकर कोविड-19 से मौत का आंकड़ा 16 हो गया है। इसी प्रकार मंगलवार को जिले में कुल 143 नए कोरोना संक्रमित केस मिले, जिनमें 138 केस जिले के हैं, जबकि पांच बाहर के हैं। इनको मिलाकर जिले में संक्रमितों आंकड़ा 2460 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को कोविड-19 का शिकार हुए दोनों लोग हांसी के रहने वाले थे और उनका अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। विभाग की देखरेख में दोनों मृतकों का अंतिम संस्कार करवा दिया गया। अंतिम संस्कार के दौरान करीब 25 लोग शामिल हुए थे, जो किट और मास्क पहने हुए थे। अब विभाग द्वारा दोनों मृतक संक्रमित के संपर्क में आए लोगों की हिस्ट्री जुटाई जा रही है। उल्लेखनीय है कि सोमवार को भी जिले में प्राइवेट अस्पतालों में उपचार के दौरान तीन कोविड-19 मौत हुई थी और तीनों फतेहाबाद जिले के रहने वाले थे, जिनमें दो महिलाएं शामिल थीं।
विज्ञापन

दोनों मृतक संक्रमितों की हिस्ट्री
हांसी एरिया निवासी 47 वर्षीय और 75 वर्षीय दोनों मृतक संक्रमित व्यक्ति का अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा था। दोनों ही गंभीर हालत के चलते वेंटिलेटर पर थे। नोडल अधिकारी डॉ. राजेश चौहान ने बताया कि दोनों मृतक संक्रमित व्यक्ति शुगर बीपी के साथ अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमितों के संपर्क में आए व्यक्तियों के जल्द लें सैंपल : उपायुक्त
जिले में संक्रमितों का पता चलते ही उसके संपर्क में आए उसके परिजनों या अन्य व्यक्तियों का जल्द पता लगाया जाए और उसका सैंपल लिया जाए, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। यह निर्देश उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने स्वास्थ्य अधिकारियों व टेस्टिंग लैब के प्रतिनिधियों के साथ मंगलवार को आयोजित कोविड-19 समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि यह कार्य कैंपेन मोड में किया जाए। बैठक में एडीसी अनीश यादव, एसीयूटी अंकिता चौधरी, नगर निगम की संयुक्त आयुक्त शालिनी चेतल, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के संपदा अधिकारी डॉ. वेदप्रकाश यादव, नारनौंद एसडीएम विकास यादव, हिसार एसडीएम राजेंद्र सिंह, सिटीएम अश्वीर सिंह, पीएमओ डॉ. गोविंद गुप्ता, डॉ. सुभाष खटरेजा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed