{"_id":"662996ea1c243ed9100239e4","slug":"two-more-accused-of-fraud-arrested-hisar-news-c-21-hsr1020-368045-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: फर्जी कागजात से 4.25 लाख रुपये लोन लेने के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: फर्जी कागजात से 4.25 लाख रुपये लोन लेने के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
Thu, 25 Apr 2024 05:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 25 Apr 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
हांसी में गिरफ्तार आरोपी।
हांसी। थाना साइबर पुलिस ने दूसरे व्यक्ति के फर्जी कागजात से धोखाधड़ी कर 4.25 लाख रुपये का लोन लेने वाले तीसरे व चौथे आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राजस्थान कोटपूतली निवासी लोकेश व महेंद्रगढ़ के रानता कलां निवासी आशीष के रूप में हुई। आरोपियों को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया।
थाना साइबर क्राइम में तैनात उप निरीक्षक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपियों ने गत दिनों पहले खांडा खेड़ी निवासी आशीष के फर्जी कागजात पर 4.25 लाख रुपये का लोन लेकर अपने-अपने खातों में रुपये डलवाए थे। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी लोकेश के कब्जे से 40,000 रुपये, एक ओपो कंपनी का मोबाइल फोन व आरोपी आशीष के कब्जे से एक ओपो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किए। इस अभियोग में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर 1,25,000 रुपये व वारदात में प्रयोग किए गए मोबाइल को बरामद कर चुकी है।
राहगीरों को लूटने के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
हांसी। पुलिस स्पेशल स्टाफ की टीम ने राहगीरों को लूटने की योजना बनाने वाले आरोपियों को अवैध असलहा सप्लाई करने वाले दो आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लिया। मामले में 11 आरोपी पहले से गिरफ्तार हो चुके हैं। प्रोडक्शन वारंट पर लिए गए आरोपियों की पहचान अनीपुरा निवासी शशिकांत व जमावड़ी निवासी सौरभ उर्फ गब्बर के रूप में हुई। आरोपियों को बाद प्रोडक्शन वारंट पर न्यायालय में पेश करके 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जाएगी। स्पेशल स्टाफ इंचार्ज उप निरीक्षक पवन कुमार ने बतलाया कि आरोपियों ने बीते दिनों शेखपुरा रोड बाईपास पुल के नीचे राहगीरों को लूटने की योजना बनाने वाले मुख्य आरोपियों को अवैध हथियार सप्लाई किए थे। इस अभियोग में पुलिस ने 11 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।