फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Two government school students from the district will travel to Japan

जिले से सरकारी स्कूल की दो छात्रा करेंगी जापान की यात्रा

Sat, 29 Feb 2020 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Two government school students from the district will travel to Japan
जिले से सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली दो छात्राओं का चयन जापान टूर के लिए किया गया है। साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग के जापान-एशिया यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को जापान की सैर करवाई जाएगी। इन छात्राओं का चयन दसवीं कक्षा में प्राप्त इनके अंकों के आधार पर किया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले दिनों साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग की तरफ से जापान टूर को लेकर सरकारी स्कूलों में विज्ञान संकाय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के आवेदन आमंत्रित किए थे। जिले से करीब 36 विद्यार्थियों ने इसके लिए आवेदन किया था। विभाग ने इन विद्यार्थियों के दसवीं कक्षा में अंकों के आधार पर जिले की दो छात्राओं का चयन जापान टूर के लिए किया है।
विज्ञापन

इन छात्राओं का किया चयन
जिन दो छात्राओं का चयन इस टूर के लिए किया गया है, उनमें गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बहबलपुर की 11वीं कक्षा (विज्ञान संकाय) की निशा और गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सरसौद बिछपड़ी की 11वीं कक्षा (विज्ञान संकाय) की छात्रा साक्षी शामिल है। निशा ने दसवीं कक्षा में 98.4 प्रतिशत और साक्षी ने 97.6 प्रतिशत अंक हासिल किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों का विज्ञान के प्रति रुझान बढ़ाना है मकसद
साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग की तरफ विद्यार्थियों का विज्ञान के प्रति रुझान बढ़ाने के लिए यह योजना शुरू की गई है। इससे पहले वर्ष 2018 में विभाग की तरफ से प्रदेश भर से छह विद्यार्थियों को जापान की सैर करवाई गई थी, उस समय जिले से दो विद्यार्थियों का चयन किया गया था।
अप्रैल में जापान घूमने जाएंगे चयनित विद्यार्थी
चयनित विद्यार्थी अप्रैल में जापान जाएंगे। यह टूर कार्यक्रम एक सप्ताह का होगा। इस दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न साइंस इंस्टीट्यूट के अलावा दर्शनीय स्थलों पर ले जाया जाएगा। हालांकि अप्रैल में किस तिथि को ये विद्यार्थी जापान के लिए रवाना होंगे, यह शेड्यूल अभी तक जारी नहीं किया गया है।
अन्य जिलों से जाएंगे छह विद्यार्थी
इस टूर के लिए प्रदेश भर से आठ विद्यार्थियों का चयन किया गया है, जिनमें हिसार के अलावा एक भिवानी, एक फतेहाबाद, दो फरीदाबाद और एक-एक विद्यार्थी का चयन कैथल व करनाल जिले से किया गया है। इन आठ विद्यार्थियों में से सात छात्राएं हैं।

यह विभाग की एक अच्छी योजना है। इससे अन्य विद्यार्थियों का भी विज्ञान विषय की तरफ से रुझान बढ़ेगा। आठ में से दो विद्यार्थी हमारे जिले से हैं तो यह हमारे लिए गर्व की बात है।
पूर्णिमा गुप्ता, जिला विज्ञान विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed