{"_id":"6cef87af2b843758db49088054d2a1ec","slug":"two-died-in-road-accident-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे का कहर, दो की जिंदगी लील ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे का कहर, दो की जिंदगी लील ली
डबवाली (सिरसा)/ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2013 06:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को छाए घने कोहरे से डबवाली-बठिंडा रोड पर बस और होंडा सिटी की टक्कर हो गई जिससे कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। क्षतिग्रस्त वाहनों से एक कार और टकरा गई जिससे छह लोग घायल हो गए। वहीं एक अन्य हादसे में चार लोग घायल हो गए। हादसे से नेशनल हाईवे पर वाहनों के पहिए थम गए। पुलिस को यातायात नियंत्रित करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
गांव कुटी के पास घने कोहरे के चलते बठिंडा की ओर से आ रही एक होंडा सिटी कार के चालक को डबवाली की ओर से आ रही एक निजी बस दिखाई नहीं दी और कार बस के नीचे घुस गई।
हादसे में कार सवार दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों की पहचान पंजाब के बठिंडा के गांव जस्सी बागवाली निवासी इकबाल सिंह पुत्र कश्मीर सिंह और सर्वजीत सिंह पुत्र गुरदीप सिंह के रूप में हुई। वहीं कोहरे के चलते बठिंडा की ओर से आ रही एक अन्य कार क्षतिग्रस्त वाहनों से टकरा गई।
विज्ञापन
जिससे कार सवार सिरसा निवासी गुरदास सिंह, उसकी पत्नी सिमरन कौर, मां मनजीत कौर, बेटा सुखराज, बेटी जासमीन और भांजा मनदीप घायल हो गए। घायलों को डबवाली के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई।
इसी दौरान बठिंडा की ओर से आ रहे एक ट्रक चालक को घने कोहरे में क्षतिग्रस्त वाहन दिखाई नहीं दिए। जब आगे वाहन खड़े होने का पता चला तो उसने बचने के लिए ट्रक एक ओर मोड़ दिया। जिससे वहां खड़े लोग बाल-बाल बच गए। ट्रक सड़क किनारे खाल में जा गिरा। हादसे के बाद डबवाली-बठिंडा रोड पर यातायात जाम हो गया।
वहीं गांव डबवाली के पास दो ट्रक आमने-सामने टकरा गए। जिससे चार लोग घायल हो गए। ट्रक चालक बलकार सिंह निवासी गांव काले (अमृतसर) ने बताया कि वह अपने बेटे प्रभु और अन्य चालक शगन लाल के साथ नासिक से टमाटर लेकर जम्मू जा रहा था। ट्रक को शगन लाल चला रहा था।
गांव डूमवाली के पास सामने से आ रहे एक ट्रक ने उनके ट्रक को टक्कर मार दी। जिससे तीनों लोग घायल हो गए। हादसे में दोनों ट्रकों के परखच्चे उड़ गए। ट्रक में फंसे चालक शेर सिंह निवासी पंजगराईयां को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। शेर सिंह स्पलेर लेकर गुजरात जा रहा था।