फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   two died in road accident

कैंटर ने टक्कर मारी, दो जान गई

Thu, 12 Dec 2013 07:29 PM IST
जींद/ब्यूरो
जींद/ब्यूरो Updated Thu, 12 Dec 2013 07:29 PM IST
विज्ञापन
two died in road accident
गांव कंडेला के पास बुधवार रात कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दूसरे व्यक्ति की मौत पीजीआई रोहतक में उपचार के दौरान हो गई। घटना को अंजाम देकर चालक कैंटर सहित मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन



गांव सेलवाला पातड़ां, पंजाब निवासी मोहनलाल, पप्पूराम बुधवार रात को बाइक पर गांव कुचराना जा रहे थे। गांव कंडेला के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें मोहनलाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पप्पूराम गंभीर रुप से घायल हो गया।
विज्ञापन


राहगीरों ने घायल को सामान्य अस्पताल पहुंचाया और घटना की सूचना पुलिस को दी। चिकित्सकों ने पप्पूराम की हालत गंभीर देख पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक पप्पूराम के बेटे प्रेम कुमार ने बताया कि उसके पिता पप्पूराम और मोहनलाल ने गांव कुचराना में बाग ठेके पर लिया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाग की पेमेंट लेकर दोनों जींद से गांव कुचराना जा रहे थे। गांव कंडेला के पास कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने प्रेम कुमार की शिकायत पर फरार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed