{"_id":"6a440eb67eee9330610cc177","slug":"two-caught-including-the-main-accused-in-extortion-a-two-lakh-robbery-and-a-deadly-attack-hisar-news-c-21-hsr1005-901156-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: रंगदारी, दो लाख की लूट व जानलेवा हमले के मुख्य आरोपी सहित दो पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: रंगदारी, दो लाख की लूट व जानलेवा हमले के मुख्य आरोपी सहित दो पकड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। रंगदारी मांगने, दो लाख रुपये लूटने और जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने मुख्यारोपी प्रताप नगर निवासी शमशेर और भारत नगर निवासी विशाल को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
सदर थाना के जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि ढाणी बुखारी निवासी सुरेंद्र ने शिकायत दी थी कि 24 जून की रात वह अपने एक साथी के साथ फॉर्च्यूनर गाड़ी में घर जा रहा था। हिसार कैंट के मुख्य द्वार के पास दो गाड़ियों में सवार 8 से 10 युवकों ने उसकी गाड़ी को रोक लिया।
शिकायत के अनुसार मुख्य आरोपी शमशेर उर्फ लालू और उसके साथियों ने गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। आरोपियों ने पिस्तौल दिखाकर दो लाख रुपये छीन लिए और लाठी-डंडों व गंडासी से हमला कर उसे घायल कर दिया। इसी दौरान डायल-112 पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंचती दिखाई दी तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। जांच अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। मामले में एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
पहले गिरफ्तार हो चुके हैं छह आरोपी
पुलिस इस मामले में बीड़ बबरान निवासी राजविंद्र उर्फ रवि, भारत नगर निवासी विकास उर्फ मंसूरी, गांव ठसका निवासी सोमबीर उर्फ हांडी और रवि उर्फ लाडू, मंगाली अखलान निवासी प्रतीक तथा पड़ाव चौक स्थित यादव मोहल्ला निवासी मयंक उर्फ पुंची को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।