{"_id":"6885298c3ac0726c95072e79","slug":"two-bike-riders-injured-when-bike-lost-balance-on-a-breaker-hisar-news-c-21-hsr1020-674787-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: ब्रेकर पर बाइक का संतुलन बिगड़ने से बाइक सवार दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: ब्रेकर पर बाइक का संतुलन बिगड़ने से बाइक सवार दो घायल
विज्ञापन
हांसी। हिसार से बाइक सवार दो मजदूर घायल हो गए। ब्रेकर पर बाइक उछलने से दोनों बाइक से नीचे जा गिरे। लोगों ने उन्हें नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। वहीं ब्रेकर दो दिन पहले बनाया गया लेकिन ब्रेकर पर सफेद पट्टी या कोई संकेतक न होने से हादसे हो रहे हैं।
घायल मोती व विक्की किसी काम से बाइक पर सवार होकर गांव मय्यड़ से हांसी आ रहे थे। अचानक स्पीड ब्रेकर पर झटका लगने से बाइक असंतुलित हो गई। दोनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे में मोती को गंभीर चोटें आईं। उसे प्राथमिक उपचार के बाद हिसार रेफर कर दिया गया। वहीं उसके साथ विक्की को भी चोट लगी है। दोनों मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं व गांव मय्यड़ में खरड़ रोड स्थित ईंट भट्टे पर मजदूरी करते हैं। वहीं यहां बनाए गए स्पीड ब्रेकर से आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। इसे लोकनिर्माण विभाग ने दो दिन पहले ही बनवाया था। लोगों का कहना है कि स्पीड ब्रेकर से पहले कोई संकेतक नहीं है। जिससे वाहन चालकों को इस ब्रेकर के बारे में पता नहीं लग पाता। स्पीड ब्रेकर बनने के बाद से हादसे हो रहे हैं।
संकेतक लगवा देंगे
इस जगह पर पहले ब्रेकर नहीं था। इस वजह से हादसे हो रहे थे। जिसके चलते यहां पर दो दिन पहले ब्रेकर बनाया है। इस पर सफेद पट्टी लगवाई थी जो धुंधली हो गई। इसके लिए जल्दी ही संकेतक लगवा दिए जाएंगे।- अनिल नरवाल, एक्सईएन, लोकनिर्माण विभाग