फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Two accused of theft caught

Hisar News: घर से सोना-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी करने के दो आरोपी पकड़े

Sun, 25 Feb 2024 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 25 Feb 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Two accused of theft caught
हिसार में सीआईए टीम ने पकड़े चोरी के आरोपी।
हिसार। सीआईए टीम ने सैनिक छावनी के सामने आदर्श कॉलोनी में दिन-दहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम देने के दो आरोपियों को पकड़ा है। पकड़े गए आरोपियों न्यू मॉडल टाउन निवासी अनिल उर्फ बिहारी और अरुण उर्फ काकू को अदालत में पेश किया। जहां से पुलिस ने अरुण को तीन दिन के रिमांड पर लिया है और अनिल को जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी अनिल उर्फ बिहारी से वारदात में इस्तेमाल बाइक, 2 सोने के कड़े, 1 चेन, तीन जोड़ी कानों के आभूषण और 3 चांदी के सिक्के बरामद किए हैं। आरोपियों ने सात महिलाओं से सोने की तबीजी छीनने की वारदात भी कबूल की है।
विज्ञापन

दिन में दिया था वारदात को अंजाम
जांच अधिकारी एएसआई मांगे राम ने बताया कि उपरोक्त आरोपियों ने 21 फरवरी को दिन के समय आदर्श कॉलोनी स्थित एक मकान से सोना-चांदी के जेवरात, नकदी और लैपटॉप चोरी किए थे। इस बारे में मधुबाला ने शिकायत दी थी। उन्हाेंने बताया था कि 21 फरवरी को वह अपनी ड्यूटी पर गई हुई थी और घर पर कोई नहीं था। उसके पड़ोसी ने उसे फोन कर बताया कि उसके घर से एक युवक सामान चोरी कर, दूसरे युवक के साथ बाइक पर बैठ कर भाग गया है। उक्त मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अरुण उर्फ काकू चोरी और छीना झपटी के 4 अभियोग में वांछित हैं। वह साथी रितेश सहित खेतों या सड़क पर पैदल जाने वाली महिलाओं की तबीजी छीनने की वारदात करते हैं। आरोपी ने रितेश के साथ मिलकर अलग-अलग जगह से तबीजी तोड़ते की 7 वारदात कबूली है। वहीं आरोपी अनिल पर लड़ाई-झगड़े और चोरी के 10 केस दर्ज है।
विज्ञापन

दिन में करते रेकी
आरोपियों ने बताया कि चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले बंद मकानों की रेकी करते। उसके बाद वारदात को अंजाम देते। लोहे से बने यंत्र से ताले को तोड़ते और घर के अंदर घुसकर वारदात करते। आरोपी अरुण को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed