फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Two accused of Rakhi Packs scam arrested, police took them on remand for three days

Hisar News: राखी पैक्स घोटाले के दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने तीन दिन के रिमांड पर लिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Apr 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Two accused of Rakhi Packs scam arrested, police took them on remand for three days
नारनौंद। राखी शाहपुर पैक्स मामले में दो आरोपियों को राखी खास निवासी राजेंद्र शर्मा व सुशील को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी स्टेट क्राइम ब्यूरो द्वारा की गई है। आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इस मामले में पुलिस ने पैक्स ब्रांच राखी शाहपुर के प्रबंधक सुरेश, राजेंद्र शर्मा, सुशील, रामपाल व कृष्ण के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


बता दें कि गांव राखी शाहपुर पैक्स में खरीफ 2020 फसल बीमा में 2 करोड़ 73 लाख रुपये का मुआवजा आया था। पैक्स कर्मचारियों ने आपसी मिलीभगत करके उस राशि को हड़प लिया था। जांच हुई तो एसडीएम ने कर्मचारियों को दोषी पाया और जिला उपायुक्त ने पैक्स के कर्मचारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के आदेश दिए थे। पैक्स कर्मचारियों के खिलाफ नारनौंद पुलिस ने 3 अगस्त 2021 को मामला दर्ज कर लिया था। करीब एक सप्ताह पहले ही ग्रामीणों ने राखी खास गांव में प्रदर्शन कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। वहीं बुधवार को राममेहर मलिक, रमेश, रामदिया, नरेंद्र, रामकुमार, सुशील, राजेंद्र, बनवारी लाल इत्यादि ने बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर भी गांव राखी खास में प्रदर्शन कर अन्य आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। किसानों ने बताया कि राखी शाहपुर पैक्स के अंतर्गत गांव गामड़ा, मिलकपुर, बुडाना, राखी खास और राखी शाहपुर आते हैं। 2020 में फसल खराबे को लेकर दो करोड़ 73 लाख की मुआवजा राशि आई थी। पैक्स के कर्मचारियों ने 141 किसानों के फर्जी नाम लिखकर उनको मुआवजा राशि जारी कर दी थी। जब किसानों को इसकी भनक लगी तो किसानों ने अधिकारियों से इस गबन की शिकायत की और पैक्स पर ताला लगाकर धरना भी दिया था। उसके बाद अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच की तो एसडीएम विकास यादव ने पैक्स कर्मचारियों को दोषी पाया और पूरी रिपोर्ट जिला उपायुक्त को भेज दी थी। उसी के आधार पर पुलिस ने किसान राममेहर के बयान पर पैक्स के सभी कर्मचारियों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला भी दर्ज कर लिया था। हांसी पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में एसआईटी गठित की थी लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला तो यह मामला स्टेट क्राइम ब्यूरो को भेज दिया गया था। इस मामले को लेकर किसान प्रदेश के मुख्यमंत्री, गृह मंत्री अनिल विज, मंत्री बनवारी लाल और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से भी मिल चुके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed