{"_id":"6737a9e7a233d7777b0b2794","slug":"two-accused-of-killing-son-in-front-of-mother-sent-to-jail-hisar-news-c-21-hsr1020-505643-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: मां के सामने बेटे की हत्या करने के दो आरोपी जेल भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: मां के सामने बेटे की हत्या करने के दो आरोपी जेल भेजे
Sat, 16 Nov 2024 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 16 Nov 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
हिसार। डोगरान मोहल्ले के दीपक की हत्या के मामले में एचटीएम थाना पुलिस ने आरोपी मुलतानी चौक निवासी पुनीत और उसके भाई आशीष को शुक्रवार को एक दिन के रिमांड के बाद अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया। पुलिस ने रिमांड के दौरान आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त चाकू व स्कूटी बरामद की हैं।
पुलिस को दी गई शिकायत आशा ने बताया था कि उसका बेटा दीपक डाबड़ा चौक के पास कपड़े की दुकान पर काम करता था। मंगलवार रात 9 बजे दुकान से लौटा और खाना खाकर सो गया। आधी रात करीब एक बजे पुनीत और आशीष घर में घुस आए और आशा के साथ मारपीट की। शोर सुनकार दीपक बाहर आया तो दोनों भाइयों ने उसे पीटा। इसके बाद एक आरोपी ने उसे पकड़ा और दूसरे ने दीपक के पेट में चाकू घोंप दिया। इसके बाद दोनों आरोपी बाहर स्कूटी पर खड़े युवक के साथ फरार हो गए। बाद में पड़ोसियों की मदद से दीपक को नागरिक अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। संवाद