{"_id":"68a0d2ba94e3309c030ce7c7","slug":"two-accused-arrested-in-theft-case-hisar-news-c-128-1-slko1008-142628-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सामान चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सामान चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
Sun, 17 Aug 2025 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 17 Aug 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। डिंग थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए गांव पतली डाबर निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरीशुदा सामान बरामद किया। आरोपी प्रिन्स कुमार के घर से एक बिजली वाली स्कूटी, पानी की मोटर और इन्वर्टर बैटरी बरामद की गई। आरोपियों को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया ।
थाना डिंग उप निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि 13 अगस्त को राज रानी पत्नी अमीचन्द निवासी पतली डाबर ने थाना डिंग में शिकायत दर्ज कराई थी कि 6 मई की रात उनके बेटे व परिवार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज होने के बाद वे डर के कारण घर बंद कर रिश्तेदारी में चले गए थे। 13 अगस्त को लौटने पर उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और स्कूटी , 12 कट्टे गेहूं, एलईडी, इन्वर्टर बैटरी, बर्तन, चांदी की पायल, बच्चे के दो चांदी के कड़े, पानी की मोटर व दो सोने के जेवरात सहित कई सामान गायब था।