{"_id":"6ab18293c43268b8550ea5dd","slug":"for-the-first-time-outside-southern-haryana-the-martyrdom-day-of-rao-tularam-will-be-celebrated-the-statue-will-be-unveiled-in-hansi-on-23rd-hisar-news-c-21-hsr1020-956495-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: दक्षिणी हरियाणा से बाहर पहली बार मनाया जाएगा राव तुलाराम का शहीदी दिवस, हांसी में प्रतिमा का अनावरण 23 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: दक्षिणी हरियाणा से बाहर पहली बार मनाया जाएगा राव तुलाराम का शहीदी दिवस, हांसी में प्रतिमा का अनावरण 23 को
Tue, 22 Sep 2026 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
हांसी। अमर शहीद राव तुलाराम का शहीदी दिवस इस बार दक्षिणी हरियाणा से बाहर पहली बार हांसी में मनाया जाएगा। 23 सितंबर को दिल्ली रोड टी-पॉइंट पर नवनिर्मित शहीद राव तुलाराम चौक का लोकार्पण और उनकी विशाल प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह मुख्य अतिथि और प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगी। हांसी के विधायक विनोद भयाना कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
राव इंद्रजीत सिंह लंबे समय से 23 सितंबर को राव तुलाराम के शहीदी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करते रहे हैं। इससे पहले प्रदेश स्तरीय आयोजन दक्षिणी हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों में होते रहे हैं। यादव सभा की ओर से राव तुलाराम की विशाल प्रतिमा का निर्माण कराया गया है। प्रतिमा के अनावरण के साथ ही शहीदी दिवस समारोह आयोजित होगा।
विज्ञापन
राव तुलाराम की विरासत को लंबे समय से अहीरवाल और दक्षिणी हरियाणा की पहचान से जोड़कर देखा जाता रहा है। हांसी में प्रतिमा का अनावरण और शहीदी दिवस समारोह इस विरासत को व्यापक हरियाणवी पहचान से जोड़ने की दिशा में एक कदम माना जा रहा है।
हांसी-हिसार में यादव समाज की अहम सामाजिक भूमिका :
हांसी और हिसार क्षेत्र में यादव समाज की उल्लेखनीय सामाजिक मौजूदगी है। क्षेत्र की राजनीति में विभिन्न सामाजिक समूहों की भूमिका भी चुनावी समीकरणों का हिस्सा रही है। हांसी और हिसार में यादव मतदाताओं की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती है। इसी क्रम में राव इंद्रजीत सिंह समय-समय पर चुनाव प्रचार के लिए हांसी-हिसार आते रहे हैं।