{"_id":"6ab181e43426ac8b020d045b","slug":"trader-leader-garg-checked-on-the-procurement-of-rice-and-millet-government-purchasing-to-start-soon-hisar-news-c-21-hsr1020-956676-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: व्यापारी नेता गर्ग ने धान-बाजरे की खरीद का लिया जायजा, सरकारी खरीद जल्द शुरू हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: व्यापारी नेता गर्ग ने धान-बाजरे की खरीद का लिया जायजा, सरकारी खरीद जल्द शुरू हो
विज्ञापन
हिसार की मंडी में धान खरीद का जायजा लेते व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग और अन्य। स
हिसार। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष और हरियाणा कान्फैड के पूर्व अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने सोमवार को अनाज मंडी में फसल खरीद का जायजा लिया। उन्होंने धान और बाजरे की सरकारी खरीद शुरू नहीं होने पर किसान और आढ़तियों में रोष होने की बात कही।
गर्ग ने बताया कि धान 561 रुपये और बाजरा 1,000 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी से कम दाम पर बिक रहा है। उनके अनुसार धान का एमएसपी 2,561 रुपये है, जबकि खुले बाजार में 2,000 रुपये प्रति क्विंटल मिल रहे हैं। बाजरे का एमएसपी 2,975 रुपये है और इसकी कीमत 1,800 से 2,000 रुपये तक है।
गर्ग ने सरकार से अपने वादे के अनुसार धान और बाजरे की सरकारी खरीद जल्द शुरू कराने की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री पर 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदने की घोषणा को लेकर सवाल उठाए। इस अवसर पर पवन गर्ग, सुरेंद्र मित्तल, जगदीश गोदारा, संजय नागपाल, श्याम सुंदर बंसल और निरंजन गर्ग ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
पोर्टल व्यवस्था पर भी उठाए सवाल
गर्ग ने कहा कि सरकार किसानों की फसल खरीदने के बजाय पोर्टल व्यवस्था पर जोर दे रही है। उन्होंने दावा किया कि पोर्टल ठीक से काम नहीं करता। ऑनलाइन खरीद व्यवस्था के कारण किसानों को मंडियों में कई दिन इंतजार करना पड़ता है। इससे किसान और आढ़ती दोनों परेशान हैं।