फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Two accused arrested for stealing from shop

Hisar News: दुकान से चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for stealing from shop
बरवाला। बरवाला-अग्रोहा मार्ग स्थित बाबा वजीर नाथ नामक खल बिनौला विक्रेता की दुकान से 4 जुलाई को दिनदहाड़े 2.7 लाख रुपये चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरापियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी गांव दौलतपुर निवासी सन्नी उर्फ एमडी और कृष्ण है। जांच अधिकारी एएसआई राकेश कुमार ने बताया कि आरोपियों को बरवाला शहर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों से चुराई गई राशि में से 2 लाख 34 हजार रुपये आरोपियों की निशानदेही पर बरामद कर लिए हैं। पुलिस की आरोपियों से पूछताछ जारी है। शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। अग्रोहा मार्ग पर स्थित दुकान संचालक जय प्रकाश ने 4 जुलाई को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें उसने कहा था कि जब वह दुकान के पीछे गया हुआ था, इसी बीच उसकी दुकान से अज्ञात व्यक्ति द्वारा 2 लाख 70 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली गई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed