फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Two accused arrested for killing Suresh of Julana

जुलाना के सुरेश की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 22 Jan 2021 10:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for killing Suresh of Julana
जींद/हिसार। जुलाना निवासी सुरेश की हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। दोनों को पुलिस शनिवार को अदालत में पेश करेगी। उल्लेखनीय है कि आधार अस्पताल के पास बालसमंद माइनर से 13 जनवरी को सुरेश का शव बरामद हुआ था। शव के गाल पर चोट के निशान और गले में रस्सी बंधी हुई थी। मामले में आजाद नगर थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

मामले में जिला पुलिस की वाहन चोरी निरोधक टीम ने उपनिरीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए रोहतक के गढ़ी मोहल्ला निवासी सुरेंद्र व जींद के घसोंकलां निवासी शम्मी को जींद के पिंडारा से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में आरोपी सुरेंद्र ने बताया कि वह तीन भाई हैं। उसने बताया कि वह मजदूरी करता है। सुरेंद्र ने पुलिस को बताया कि करीब दो वर्ष पहले बरवाला में रिश्तेदारी में शादी समारोह में उसकी मुलाकात सुरेश के साथ हुई थी। उस दौरान पता चला कि सुरेश उसका दूर का रिश्तेदार है। सुरेंद्र ने बताया कि उसके बाद वह मुलाकात के लिए सुरेश के पास अक्सर जुलाना जाने लगा और मिलकर शराब का सेवन करते थे। शराब के सेवन के साथ-साथ सुरेश अन्य नशा भी करता था। सुरेंद्र ने बताया कि एक जनवरी को सुरेश उसके पास रोहतक आया। यहां दोनों ने कच्चा बेरी रोड पर स्थित एक अहाते में इकट्ठे बैठकर शराब पी। यहां दोनों का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। सुरेंद्र ने बताया कि उसी बात को लेकर वह सुरेश से रंजिश रखने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

80 रुपये में चाकू और 100 रुपये में खरीदी थी रस्सी
आरोपी सुरेंद्र ने पुलिस को बताया कि 11 जनवरी को उसने कच्चा बेरी रोड से उसने 80 रुपये में चाकू खरीदा था और 12 जनवरी को रोहतक में झज्जर रोड मार्केट में स्थित एक दुकान से ऑटो स्टार्ट करने वाली रस्सी 100 रुपये में खरीदी। सुरेंद्र ने बताया कि वहां से उस दिन दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह बस में सवार होकर रोहतक से जींद आ गया। यहां पहुंचकर उसने सुरेश को फोन किया और शाम को जुलाना में मिलने को कहा। सुरेंद्र ने बताया कि सुरेश को फोन करने के बाद वह घसोंकलां स्थित अपने दोस्त शम्मी के घर दोपहर करीब तीन बजे गया और वहां उसने शम्मी को करनाल में एक शादी में उसके साथ चलने को कहा। सुरेंद्र को कार चलानी नहीं आती थी, सुरेंद्र ने शम्मी को कहा कि वह उसके चाचा के दामाद पिंडारा निवासी कृष्ण की कार ले लेगा, लेकिन उन्होंने पानीपत निवासी एक व्यक्ति की कार ली। सुरेंद्र ने बताया कि इस दौरान वह शम्मी को अपने साथ दोस्त को मिलने की बात कहकर जुलाना ले गया। यहां उसने शम्मी को बस अड्डा के पास रुकने को कहा और वहां से पैदल ही सुरेश के पास रेलवे स्टेशन पहुंच गया। यहां से वह सुरेश के साथ वहां से कुछ दूरी पर स्थित एक अहाते में शराब पीने गए। सुरेंद्र ने बताया कि यहां सुरेश को अधिक नशा हो गया तो उसने शम्मी को कहा कि सुरेश को जींद छोड़कर आना है। जिस पर सुरेश को कार में बिठा लिया। इस बीच गतोली के पास सुरेंद्र ने सुरेश का गला रस्सी से घोंट दिया। सुरेंद्र ने बताया कि शम्मी जब घबरा गया तो उसने शम्मी के साथ मिलकर सुरेश के चेहरे पर गाड़ी से ऑयल निकालकर डाला और उसके चेहरे पर चाकू से वार कर उसे नरवाना के पास नहर में फेंक दिया। इस दौरान सुरेंद्र ने अपना व सुरेश के मोबाइल का सिम तोड़ दिया और चाकू व सुरेश का मोबाइल नहर में फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। दोनों आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed