फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Truck hits bike, young man injured

Hisar News: लोहारी राघो के पास ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, युवक घायल

Sun, 27 Apr 2025 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 27 Apr 2025 10:16 PM IST
विज्ञापन
Truck hits bike, young man injured
बास। गांव लोहारी राघो के पास डाटा रोड पर अज्ञात ट्रक चालक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। नारनौल थाना पुलिस ने उसके बयान दर्ज कर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लोहारी राघो निवासी कुलदीप ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह बर्तन बेचने का काम करता है। 23 अप्रैल को वह डाटा गांव से बर्तन बेचकर अपनी बाइक से गांव लौट रहा था। दोपहर करीब 1:15 बजे डाटा मोड़ पर अपनी साइड में चल रहा था। तभी खेड़ी चौपटा की तरफ से एक ट्रक तेज रफ्तार से आया और पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से वह झाड़ियों में जा गिरा और बेहोश हो गया। उसे गंभीर चोटें आईं और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद अशोक उर्फ शोकी ने कुलदीप को संभाला और उसके घरवालों को सूचना दी। घरवाले उसे इलाज के लिए हांसी के एक निजी अस्पताल में लेकर गए। इलाज के बाद कुलदीप को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। कुलदीप ने कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


केमिकल फैक्टरी में गैस रिसाव से हिसार का व्यक्ति घायल

बरनाला। फतेहगढ़ छन्ना स्थित आईओएल केमिकल्स एंड फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड फैक्टरी में गैस रिसाव से एक कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि तीन कर्मियों की हालत गंभीर है। इनमें हिसार निवासी विकास शर्मा को वेंटिलेटर पर रखा गया है।
विज्ञापन

बरनाला के डीएसपी सतवीर सिंह ने बताया कि रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे फतेहगढ़ छन्ना स्थित आईओएल यूनिट में गैस लीक हो गई। हादसे में एक कर्मी की मौत हो गई है, जबकि तीन की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान हरियाणा निवासी अनमोल चंपा के रूप में हुई है। इसके अलावा युगम खन्ना और लवप्रीत सिंह को सीएमसी लुधियाना रेफर किया गया है। घटना के बाद धनौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed