फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Troubled by domestic discord, PNB security guard shot himself

Hisar News: घरेलू कलह से परेशान पीएनबी के सुरक्षाकर्मी ने गोली मार की आत्महत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Troubled by domestic discord, PNB security guard shot himself
नरेश फाइल फोटो 
हिसार। डाबड़ा चौक के पास स्थित पीएनबी शाखा के शौचालय में सोमवार दोपहर 1. 40 बजे सुरक्षाकर्मी डाया निवासी नरेश (48) ने घरेलू कलह से परेशान होकर लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। काफी देर बाद बैंककर्मी शौचालय के अंदर गए तो नरेश का लहूलुहान हालत में शव पड़ा था। बैंक के सीसीटीवी कैमरे में सुरक्षाकर्मी शौचालय की तरफ जाता दिखाई दे रहा है। घटना का पता चलने पर डीएसपी विनोद शंकर और अर्बन एस्टेट पुलिस चौकी प्रभारी सिकंदर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से बंदूक और खाली खोल को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे सुरक्षा कर्मी नरेश एसआई एजेंसी की वैन में कैश लेने के लिए आया था। अपने साथियों के साथ पीएनबी की शाखा के अंदर गया। उस समय लंच टाइम था। उसके साथियों ने कहा कि खाना खाकर चलेंगे। इसके बाद नरेश हाथ धोने के लिए प्रथम तल पर बने शौचालय में चला गया। कुछ देर बाद गोली चलने की आवाज आई। साथी शौचालय की ओर गए तो नरेश का शव लहूलुहान हालत में फर्श पर पड़ा मिला।
विज्ञापन

डेढ़ साल से घरेलू कलह चल रही थी
रिश्तेदार ने बताया कि डाया गांव निवासी नरेश सेना से सेवानिवृत्त है और परिवार के साथ आजाद नगर में रहता था। उसका बेटा विक्की विवाहित और वह भी सेना में है। करीब दस साल से नरेश पीएनबी बैंक में सुरक्षा कर्मी के पद पर तैनात था। उनकी तलाकी गेट के पास पीएनबी शाखा में तैनाती थी। कैश लेने-जाने वाली वैन के साथ आना-जाना था। उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ साल से नरेश के परिवार में घरेलू कलह चल रही है। उनकी पुत्रवधू के कारण घर पर अक्सर झगड़ा होता था। काफी समय से पंचायतों का दौर भी चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिखरे थे मांस के चीथड़े
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बैंक के शौचालय के अंदर नरेश ने जमीन पर अपनी लाइसेंसी बंदूक रखकर उसकी दोनाली अपने ठोडी पर अड़ा दी और उसके बाद ट्रिगर दबा दिया, जिस कारण मांस के चीथड़े दूर तक बिखर गए।
बैंक के सुरक्षाकर्मी के आत्महत्या का मामला सामने आया है। परिजनों के बयान पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। - विनोद शंकर, डीएसपी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed