फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Troubled by daughter-in-law, father-in-law commits suicide

Hisar News: पुत्रवधू से परेशान ससुर ने की आत्महत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Troubled by daughter-in-law, father-in-law commits suicide
हिसार। शहर के न्यू विनोद नगर में रहने वाले 72 साल के बुजुर्ग महाबीर प्रसाद ने पुत्रवधू से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। सेक्टर 1-4 की झाड़ियों में उनका शव बरामद हुआ। मृतक के पास एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। उसमें लिखा है कि कमला द्वारा बार बार प्रताड़ित करने के कारण वे अपनी जान दे रहे हैं। एचटीएम थाना पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर कमला के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए गए बयान में सेक्टर 14 में रहने वाले उधमी राम ने बताया कि बड़ा भाई महाबीर प्रसाद अपने बेटे विरेंद्र के साथ न्यू विनोद नगर में रहता था। काफी समय से बेटे विरेंद्र की पत्नी कमला के साथ अनबन चल रही थी। कमला अपने ससुर को छोटी-छोटी बातों पर परेशान करती थी। पुत्रवधू से परेशान होकर वह 13 जनवरी को घर से निकल गए थे। सोमवार को पुलिस ने बताया कि महाबीर प्रसाद सेक्टर 1-4 में मृत हालत में मिले हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed